Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM नीतीश को पहला झटका, कद्दावर नेता ने JDU से दिया इस्तीफा

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 04:47 PM (GMT+05:30)

    चुनाव में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले CM नीतीश को झटका लगा है। जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव ठाकुर हरि किशोर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्ह ...और पढ़ें

    मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM नीतीश को पहला झटका (फाइल फोटो, पीटीआई)
    मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM नीतीश को पहला झटका (फाइल फोटो, पीटीआई)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहला झटका लगा है।
    2. जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
    3. हर किशोर सिंह ने पार्टी छोड़ने की बहुत सारी वजह भी बताई हैं।

    जागरण टीम, मुजफ्फरपुर/दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) में अभी समय है, लेकिन राज्य में सियासी पारा हाई है। हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक तरफ एनडीए में सीएम फेस को लेकर असमंजस है, तो दूसरी ओर नेताओं के इस्तीफे का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है।

    जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव ठाकुर हरि किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया।

    हरि किशोर सिंह ने क्यों दिया इस्तीफा?

    हरि किशोर सिंह ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने समता पार्टी की स्थापना काल से एक मजबूत सिपाही के रूप में पार्टी से जुड़े रहकर काम किया।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना तो दूर एक वर्ग विशेष के लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है। पार्टी के भीतर समतामूलक अवधारणा समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष का तानाशाही जारी है, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

    बूथ स्तर पर कमेटी बनाएगा जदयू

    दूसरी ओर, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी राबिन सिंह, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिले से नियुक्त प्रखंड के प्रभारी शामिल हुए।

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में परिणाम आए इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक सात से 11 लोगों की कमेटी तैयार करने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम एनडीए के पक्ष में तभी आना संभव है जब कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर हों। अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें। बूथ पर जदयू और गठबंधन के कार्यकर्ता होने आवश्यक हैं।

    मौके पर विधानसभा प्रभारी जीतन पटेल, अशोक सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय सिंह, धीरज सिंह राठौर, अचलदेव राय, शैलेश सिंह शैलू समेत अन्य मौजूद रहे

    केदारनाथ भंडारी जदयू के दरभंगा जिला संगठन प्रभारी बने

    जदयू के प्रदेश सचिव केदारनाथ भंडारी को दरभंगा जिला संगठन प्रभारी बनाए जाने पर गुरुवार को प्रखंड जदयू कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। केदारनाथ भंडारी कलुआही प्रखंड के भलनी गांव के निवासी है। जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष उदय कांत चौधरी की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजित कर पाग और दोपटा देकर सम्मानित किया।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त उन्हें बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष उदय कांत चौधरी ने उनके मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    बधाई देने वालों में घूरन यादव, अमरेंद्र साफी, पंकज कुमार झा, मनोज चौधरी, कुमर झा, गुलाम नबी, मजेबुल रहमान, बैद्यनाथ यादव, गोसिया परवीन सहित अन्य लोग शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार को लेकर 'कन्फ्यूजन' में BJP? जायसवाल ने CM फेस को लेकर दी सफाई

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: मांझी के प्रोग्राम में नीतीश ने नहीं दिया भाषण, महज 2.5 मिनट में निकल गए; सियासी अटकलें तेज