विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: पुलिस का भय नहीं? चार बदमाशों ने होटल में की अंधाधुंध फायरिंग; मची भगदड़, एक महिला सहित 3 घायल

By Arun Kumar JhaEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Sun, 20 Aug 2023 10:31 AM (IST)

Bihar News सदर थाना के रेवा रोड में होटल ग्रांड एंड रेस्टोरेंट पर चार बदमाशों ने शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे पिस्टल से अंधाधुंध 15 से 20 राउंड फायरिं ...और पढ़ें

Bihar: पुलिस का भय नहीं? चार बदमाशों ने होटल में की अंधाधुंध फायरिंग; मची भगदड़, एक महिला सहित 3 घायल
Bihar: पुलिस का भय नहीं? चार बदमाशों ने होटल में की अंधाधुंध फायरिंग; मची भगदड़, एक महिला सहित 3 घायल

HighLights

  1. होटल ग्रांड एंड रेस्टोरेंट में एक बच्चे की चल रही थी बर्थडे पार्टी, 50 लोग थे मौजूद, 15 से 20 राउंड फायरिंग से अफरातफरी
  2. पुलिस ने जब्त किए 13 खोखे, ताबड़तोड़ फायरिंग से होटल के शीशे से महिला समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : सदर थाना के रेवा रोड में भगवानपुर फरदो गोला के निकट होटल ग्रांड एंड रेस्टोरेंट पर चार बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध 15 से 20 राउंड फायरिंग की। घटना शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे की है।

फायरिंग के समय होटल में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में 35 लोग मौजूद थे। वहीं, होटल के 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। ताबड़तोड़ फायरिंग से होटल में भगदड़ मच गई।

फायरिंग में होटल के शीशे टूट गए। कई स्थानों पर छेद हो गए। कांच के टुकड़े से एक महिला सहित तीन घायल हो गए। अच्छी बात यह है कि किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है।

13 खोखे किए गए जब्त

सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 13 खोखे जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। होटल मालिक इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

आशंका है कि आपसी विवाद या वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गई है। होटल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अब तक मिले फुटेज के आधार पर होटल मालिक ने किसी की पहचान नहीं की है।

दो बाइक से पहुंचे थे चार बदमाश

बताया जा रहा है कि होटल के निकट दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे थे। बाइक खड़ी कर बदमाशों ने पहले होटल मालिक प्रिंस ठाकुर की खोज की। वह उस समय होटल में नहीं था। होटल के ऊपरी तल पर उसका भाई व मैनेजर था। बदमाशों ने उसे भी पुकारा, लेकिन वह भी नीचे नहीं आया।

एक कर्मचारी बाहर निकला। उसके साथ बदमाशों की हाथापाई भी हुई। कर्मचारी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा। इसके बाद दो हेलमेट और दो मास्क पहने बदमाशों ने पिस्टल से होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद चारों बदमाश बाइक से रेवा रोड की ओर हथियार लहराते भाग निकले।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते दिख रहे हैं। आशुतोष शाही की हत्या के बाद इस तरह की घटना साबित कर रही है कि पुलिस का भय अपराधियों में नहीं रहा।

यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई। प्रथम दृष्टया यह लोगों को डराने के लिए की गई फायरिंग लगती है। यह किसी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग नहीं थी। हमें इसमें शामिल 4 लोगों के बारे में जानकारी मिली है, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। - अरविंद प्रताप सिंह, एसपी सिटी