Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्वॉयफ्रेंड के घर रहने पहुंच गई प्रेमिका..., पंचों को लगी भनक तो करा दी शादी; यह है पूरा मामला

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 05:30 PM (IST)

    बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनभर रस्साकसी व मान-मनौव्वल के बाद शुक्रवार शाम पंचों ने प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के गवाह बने ग्रामीणों ने बता ...और पढ़ें

    पंचों ने कराया प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह। (जागरण फोटो)
    पंचों ने कराया प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. एक सप्ताह पूर्व लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची थी प्रेमिका
    2. गर्लफ्रेंड को देख घर से भाग गया युवक
    3. बड़े मान-मनौव्वल के बाद हुई दोनों की शादी

    संवाद सहयोगी, मड़वन (मुजफ्फरपुर)। दिनभर रस्साकसी व मान-मनौव्वल के बाद शुक्रवार शाम पंचों ने प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के बाद हंसी-खुशी कन्या की विदाई की गई। शादी के गवाह बने सैकड़ों लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

    जानकारी के अनुसार, करजा थाना के एक गांव की लड़की का जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक लड़के से कई वर्षों से प्रेम चल रहा था। शादी नहीं हो पाने पर एक सप्ताह पूर्व लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने लगी। यह देख लड़का फरार हो गया।

    इस बीच लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन वे ना-नुकुर करते रहे। किसी अन्य राज्य में रह रहे लड़के के पिता को बुलाया गया। मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में महापंचायत हुई।

    मान-मनौव्वल के बाद लड़का व स्वजन आदर्श विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद पंचों के साथ नर्सिंग स्थान पहुंच दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के बाद सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों के नाम पर वसूली करने वाले पर होगी कार्रवाई

    मुजफ्फरपुर में थाना व पुलिस अधिकारियों के नाम पर रुपये वसूली करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इनकी पहचान कराने को लेकर आमलोगों से नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने अपील की है।

    वे शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से आम लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि कई लोग प्राथमिकी दर्ज कराने व केस में मदद दिलाने के नाम पर रुपये वसूलते हैं। इसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

    साइबर सुरक्षा व सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता

    उन्होंने कहा कि आम लोगाें को साइबर फ्राड से बचाना व सुगम यातायात की व्यवस्था करना पुलिस की प्राथमिकता है।

    इसके लिए महिला थाना परिसर में साइबर थाना खोला गया है। वहां बिना किसी झिझक के कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।

    शहर में जाम कम से कम लगे और यातायात में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए 150 से अधिक यातायात पुलिस लगाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि मोतीझील पुल को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। यहा पार्किंग करने पर वाहन के मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा।

    शहर के कन्हौली टाउन ओपी पर गरीब बच्चों के लिए पुलिस पाठशाला खोला गया है। उन्होंने सभी से इससे जुड़ने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Smart City की योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं..., विधायक के सवाल पर सरकार ने दिया ये गोल-मटोल जवाब

    Bihar Niyojit Shikshak : नियोजित शिक्षकों पर मेहरबान नीतीश सरकार, पोस्टिंग को लेकर कर दिया बड़ा एलान