होली-ईद पर सस्ता सफर, दिल्ली-हरियाणा के लिए एसी बसों में मिलेगी 25% तक छूट
BSRTC festival buses: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम होली और ईद पर यात्रियों की सुविधा के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक एसी बसें चलाएगा। ये बसें दिल्ली और ह ...और पढ़ें

Bihar roadways AC bus: यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिलने की चिंता से राहत मिलेगी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Holi Eid bus offer Bihar: होली और ईद के त्योहार को लेकर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिलने की चिंता से राहत मिलेगी, क्योंकि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) दिल्ली और हरियाणा के लिए विशेष एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
चेयर और स्लीपर दोनों सुविधा
निगम की ओर से यह बस सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित की जाएगी। इसी अवधि में होली और ईद का पर्व मनाया जाएगा। इन बसों में यात्रियों को चेयर और स्लीपर दोनों तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किराये में 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी को मिलाकर लगभग 32 बसों का परिचालन किया जाएगा। इमलीचट्टी स्थित निगम डिपो से प्रतिदिन 15 से 20 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा पटना से भी कुछ बसें संचालित होंगी।
सुबह 9 बजे से परिचालन
इमलीचट्टी डिपो से बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार से पांच बजे तक किया जाएगा। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बसों के ठहराव स्थल और किराये की दरें तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विशेष बस सेवाएं
निगम अधिकारियों के अनुसार, पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार की ओर से यह पहल की गई है। ताकि लोग सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती दर पर अपने घर आ-जा सकें। प्रदेश के अन्य जिलों से भी इसी तरह की विशेष बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।