विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: देवरानी-जेठानी के झगड़े में गड़ासा लेकर पहुंचा देवर, धारदार हथियार से काट डाली भाभी की गर्दन

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 12 May 2024 05:02 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने विवाहिता की गोतनी को ...और पढ़ें

गड़ासा से गर्दन काटकर देवर ने की थी भौजाई की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
गड़ासा से गर्दन काटकर देवर ने की थी भौजाई की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. गोतनी ने किया पर्दाफाश, घरेलू विवाद में घटना को दिया गया अंजाम
  2. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच, एकत्र किए नमूने
  3. शव ठिकाने लगाने की फिराक में थे ससुरालवाले

संवाद सूत्र, बरूराज (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर में कथैया थाना क्षेत्र के जगदेवन छपरा गांव में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने विवाहिता की गोतनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।

फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की और कई नमूने एकत्र किए हैं। वहीं, पुलिस के पहुंचने तक घर के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि सिंह की पत्नी प्रियंका देवी (28) का घर में शव मिला था। प्रियंका के भाई बरूराज थानक्षेत्र के कुंदन सिंह के आवेदन पर कथैया पुलिस ने उसके देवर विवेक कुमार, गोतनी रेणु कुमारी, जाउत नीतीश कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

गोतनी ने पूछताछ में क्या बताया?

गोतनी रेणु देवी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि घरेलू विवाद में दो गोतनी में  झगड़ा हुआ। इसी विवाद को लेकर देवर विवेक कुमार ने गड़ासा से भाभी प्रियंका की गर्दन पर पीछे से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपित शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। हालांकि, इसी बीच पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को रात करीब दो बजे शव को पोस्टमार्टम के भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव आने के बाद मायकेवालों में कोहराम मच गया।

एफएसएल की जांच में सामने आ सकता है सच

मायकेवालों ने ससुराल में ही शव का दाह संस्कार किया। वहीं एफएसएल की टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्र किए। हत्या में प्रयोग किया गया धराधार गड़ासा भी टीम ने जब्त किया है। एफएसएल के पदाधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

अपर थानाध्यक्ष कथैया चंद्रकिशोर मंडल ने बताया कि प्रियंका का पति बाल्मिकी सिंह दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। परिवार में हुए विवाद में घटना हुई है। गोतनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोतनी को रविवार को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ' कर दिए न पीएम मोदी को मजबूर...', मुकेश सहनी ने भरी हुंकार, तेजस्वी का भी ले लिया नाम

Bihar Politics: 'नौकरियां तो नीतीश ने दी, तेजस्वी तो...', क्रेडिट की जंग में कूदे बिहार CM के दोस्त, कह दी ऐसी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।