Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से दिल्ली, पुणे और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:05 PM (IST)

    Bihar Special Trains: पूर्व मध्य रेल ने बिहार से दिल्ली, पुणे, गुजरात सहित अन्य शहरों के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। यह फै ...और पढ़ें

    पूर्व निर्धारित अवधि के बाद भी जुलाई, अगस्त और सितंबर तक चलती रहेंगी। फाइल फोटो

    पूर्व निर्धारित अवधि के बाद भी जुलाई, अगस्त और सितंबर तक चलती रहेंगी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Delhi Pune Train Update: बिहार से दिल्ली, पुणे, गुजरात और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है।

    यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और मांग को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये ट्रेनें पूर्व निर्धारित अवधि के बाद भी जुलाई, अगस्त और सितंबर तक चलती रहेंगी।

    यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

    इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

    पुणे और नई दिल्ली रूट की ट्रेनों को विस्तार

    विस्तारित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 01449/01450 पुणे–दानापुर स्पेशल का परिचालन 28 और 30 सितंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

    इसी तरह 02563/02564 बरौनी–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तथा 02569/02570 दरभंगा–नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का संचालन क्रमशः 31 जुलाई और 1 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा।

    आनंद विहार और उधना रूट पर भी राहत

    रेलवे ने 03257/03258 दानापुर–आनंद विहार, 02397/02398 शेखपुरा–आनंद विहार तथा 03697/03698 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि भी बढ़ा दी है। ये ट्रेनें अपने निर्धारित साप्ताहिक दिनों में जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के शुरुआती दिनों तक चलेंगी।

    इसके अलावा 05219/05220 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल का परिचालन भी 31 जुलाई और 1 अगस्त तक जारी रहेगा।

    इन स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई

    रेल प्रशासन ने 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार, 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार, 09045/09046 उधना–मधुबनी और 09047/09048 उधना–झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में भी विस्तार किया है।

    यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

    रेलवे का कहना है कि त्योहारों और लगातार बनी यात्रा मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ने से बिहार से दिल्ली, पुणे, गुजरात और अन्य राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।