IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें 8 धार्मिक स्थानों का भ्रमण, कोच के अंदर मिलेगा मंदिर जैसा माहौल
आईआरसीटीसी 11 मई से "देखो अपना देश" अभियान के तहत छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन चला रहा है। ...और पढ़ें

भारत गौरव ट्रेन से करें 8 धार्मिक स्थानों का भ्रमण, कोच के अंदर मिलेगा मंदिर जैसा माहौल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने छह ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन चला रही है।
भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत यह गौरव ट्रेन 11 मई को ओडिशा के झारसुगुड़ा से 11 रात और 12 दिनों की यात्रा पर रवाना होगी। पटना जंक्शन पर 11 मई की शाम को पहुंचेगी और रात को ही वहां से रवाना हो जाएगी।
ट्रेन में होंगे कुल 14 कोच
आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर के काफी संख्या में धार्मिक यात्रियों ने बुकिंग कराया है। 14 डिब्बे की ट्रेन पूरी तरह अत्याधुनिक और सुरक्षित है। इसमें स्लीपर, एसी थर्ड और एसी-टू कोच है।
पैकेज में होटल की सुविधा भी मिलेगी
यात्रा के साथ होटल व वाहन की सुविधाओं के साथ भोजन की भरपूर सुविधा दी जाएगी। इस टूर पैकेज के तहत उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, शिरडी साईं बाबा, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
ट्रेन में मिलेगा मंदिर जैसा माहौल
एरिया मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि भरत दर्शन ट्रेन में खास बात यह है कि एक स्लीपर कोच में कई बर्थ हटाकर मंदिरनुमा पूजा मंडप बनाया गया है, जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर सकेंगे।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि ढोल, मरीजा आदि भजन कीर्तन का सारा सामान भी उपलब्ध कराय जाएगा। मौके पर रोहित कुमार, सहायक पर्यटन विभाग, राजीव कुमार स्टेशन आफिसर मौजूद रहे।