यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: चुनाव से पहले JDU में कलह, जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए पटना पहुंचे कई नेता; फिर ललन सिंह ने निकाला ठोस उपाय
Bihar Politics News Hindi जदयू के विरोधी गुटों के बीच चल रहे विवाद का अंत हो गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के ह ...और पढ़ें

HighLights
- जिला जदयू अध्यक्ष के खिलाफ पटना पहुंचे जदयू नेता, पद से हटाने पर अड़े
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव तक सब लोग मिलजुल कर करें काम
- जदयू के विवाद पर पटना से दो सदस्यी टीम जाकर करेगी जांच
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिला जदयू अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए जदयू नेता पटना पहुंचे । पार्टी कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के सामने अपनी बातों को रखा।
विरोधी गुट की बात सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सामने विधानसभा चुनाव है। इसलिए एक साथ रहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने भी मिशन 2025 के लिए फिर से नीतीश के संकल्प पर बल दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष को अहम त्याग कर सभी के घर जाकर तालमेल बैठाने का टास्क दिया। जिला जदयू अध्यक्ष विरोधी गुट को एक दूसरे के गले मिलाकर विवाद का अंत कराया।
प्रदेश कार्यालय से बाहर आने के बाद जदयू चिंतन शिविर के संयोेजक रंजीत सहनी व वरीय नेता नरेंद्र पटेल के साथ बैठक की।
प्रदेश कार्यालय में हुए फैसले पर एतराज जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का निर्णय लिया। वरीय जदयू नेता नरेन्द्र पटेल ने कहा कि एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जिला संगठन के बारे में अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले भी मुख्यमंत्री ने निदान कराने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को कहा था। बाकी ठोस निर्णय नहीं हुआ।
बताया कि प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी व नवीन कुमार आर्य की उपस्थिति में बैठक हुई।
इन लोगों ने लगाया आरोप
बैठक में नरेन्द्र पटेल के साथ पंकज किशोर पप्पू,मुख्तार ताबिश,इरफानअहमददिलकश,देवेन्द्र सहनी,श्यामसुदंर पटेल,विनते जौहरा, बेचन महतो ,अभिषेक सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष से सही बर्ताव नहीं करने व अन्य आरोप लगाया।
शिकायत के बाद जिला के सांगठनिक विवाद को सुलझाने के लिए जल्द दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दी।
रामबाबू कुशवाहा ने आरोपों का किया खंडन
जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने अपने उपर लगे आरोप का खंडन किया। कहा कि जिन लोगों को संगठन में रुचि नहीं वह विवाद करते रहते है। बूथ कमिटी बनाने में सहयोग करने के बदले जगह-जगह शिकायत करते रहते है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा,अंबरीश कुमार सिन्हा,शिशिर कुमार नीरज भारतेन्दू सिंह, विक्रांत विक्की, बबलू पटेल आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें-