विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांटी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, छत से कूदे दर्जनभर लोग; पिता-पुत्र चला रहे थे जुए का अड्डा

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:58 PM (IST)

कांटी नया चौक स्थित मिश्रा कॉम्प्लेक्स में एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने एक बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया, जहां ...और पढ़ें

कांटी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा

कांटी में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा

HighLights

  1. कांटी में बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ।

  2. स्वास्थ्यकर्मी पिता-पुत्र विनोद-शिवू मिश्रा चला रहे थे अड्डा।

  3. छापेमारी में छह गिरफ्तार, दो लाख से अधिक नकद बरामद।

संवाद सहयोगी, कांटी। थाना क्षेत्र के कांटी नया चौक के समीप स्थित मिश्रा कॉम्प्लेक्स में बड़े पैमाने पर संचालित जुए के अड्डे का एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने भंडाफोड़ किया है। जुए के अड्डे के संचालन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत विनोद कुमार मिश्रा तथा उसके पुत्र शिवू मिश्रा का नाम सामने आया है, जो लंबे अरसे से जुए के अड्डे का संचालन करता था।

शुक्रवार धनतेरस की रात करीब 11 बजे की गई छापेमारी में जुआ खेलते छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो लाख चार हजार दो सौ रुपये नकद, आठ मोबाइल और ताश के चार पैकेट बरामद किए गए।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

शनिवार को कांटी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि मिश्रा कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। 

सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ ने डायल 112 की पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया , वही एक दर्जन से अधिक जुआरी छत से कूद कर फरार हो गए। इनमें कई के गंभीर चोटिल होने की खबर है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपितों में कांटी के देव नारायण साह, प्रशांत राज, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, धीरज कुमार और दिलीप कुमार सिंह शामिल हैं।  एसडीपीओ ने बताया कि सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

जुए के अड्डे के संचालक तथा जुड़े हुए अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर समेत 13 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया, दीपावली-छठ के बाद भीड़ संभालने को मेगा प्लान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।