विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khadi Mall: बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगा खादी मॉल, ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Published: Tue, 29 Oct 2024 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में खादी मॉल का उद्घाटन हुआ। पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। इस ...और पढ़ें

सूबे के हर जिला मुख्यालय में खुलेगा खादी माल: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा
सूबे के हर जिला मुख्यालय में खुलेगा खादी माल: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

HighLights

  1. पर्यटन व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने खादी माल का किया शुभारंभ, खादी वस्त्र की खरीदारी की
  2. कुल्हड़ दही से लेकर, आधुनिक रेडिमेड वस्त्र, उपहार देने के लिए पेटिंग, चरखा तक उपलब्ध
  3. पीएंडटी माल के पास रोड पर टूटेगा डिवाइडर, बनेगा वहां पर बड़ा सा गेट

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। पर्यटन व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में सूबे के सभी जिला में खादी माल खोला जाएगा। पटना के बाद मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया पहले चरण में रखा गया था। उसका विस्तार होगा। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण हाट का विस्तार कर रही है। पीएंडटी चौक पर खादी माल उदघाटन के बाद वह खुद खादी वस्त्र खरीदे।

उन्होंने अपील किया की कि यहां पर सपरिवार आकर घूमे तथा वस्त्र से लेकर सत्तु व अन्य ग्रामोद्योगी समान की खरीदारी करे। यहां पर कुल्हड दही, खादी व ग्रामोद्योगी वस्तु, गमछा, बंडी सब उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खादी माल खुल रहा है। इस माल के माध्यम से बिहार के करीब पांच हजार कतीन व एक हजार बुनकर को बाजार उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि खादी माल में खादी ग्रामोद्योग, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लघु उद्यमी योजना, स्टार्ट-अप योजना, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं बिहार सरकार की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर वह अपना समान देंगे। उनके खाते में राशि जाएगी।

मालूम हो कि गौशाला रोड के पी एंड टी चौक स्थित 41,500 (इकत्तालीस हजार पाँच सौ) वर्ग फीट में खादी माल का निर्माण पीएम गति शक्ति योजना के तहत किया गया है। इसकी लागत 8 करोड़ 11 लाख है। यहां पर तीस काउंटर बना है।

जिला खादी पदाधिकारी रिजवान अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ निखिल धनराज ने निरीक्षण किया।

इनकी रही भागीदारी

विधायक विजेन्द्र चौधरी, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर डा.मोनालिशा, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार, प्रो.धनंजय सिंह, प्रो शब्बीर अहमद, भाजपा नेता धर्मेन्द्र साहू, शशिरंजन, भारत रत्न यादव, धनंजय झा, निगम पार्षद राजीव पंकू, केपी पप्पू, अभिमन्यू कुमार, उमा पासवान, राजू नैयर आदि शामिल रहे।

तिरहुत हाट खोलने, डिवाइडर हटाने की उठी मांग

जदयू महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने मंत्री से माल के सामने डिवाडर का 25 फुट तक खुलवाने तथा सड़क के दोनों किनारे गेट बनाने का सलाह दिया। मंत्री गंभीर हुए। जिलाधिकारी से बातचीत की। जिलाधिकारी ने एसडीओ को इसके लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

जदयू के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य प्रो.शब्बीर अहमद ने कहा कि मिथिला हाट की तरह यहां पर भी तिरहुत हाट खुले। इसके लिए मोतीपुर में बियाडा की जमीन या अन्य देहाती इलाके में होना चाहिए। मंत्री ने इसपर कहा कि इसपर विचार होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।