Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हथकड़ी सरकाकर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ शराब तस्कर, मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के कटरा थाने से शराब मामले में गिरफ्तार केशव हथकड़ी सरकाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। वरीय अधि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए शराब मामले में गिरफ्तार धनौर का केशव पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया।

    घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की देर रात केशव की गिरफ्तारी की गई थी।

    छापामारी के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

    मिली जानकारी के अनुसार, कटरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को भारी मात्रा में देसी शराब और एक बाइक के साथ दबोचा था।

    गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के लिए थाने लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सुरक्षा में चूक के कारण यह घटना घटी है।

    सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

    थाने से आरोपित के भाग जाने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पूर्व में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जवाबदेही तय करने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

    शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी

    जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का विशेष अभियान निरंतर जारी है। हाल के दिनों में कई कुख्यात शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट की गई है।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपित को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पलवल में 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, सीमेंट के ब्लॉकों में छिपाकर ट्रक से बिहार ले जा रहे थे तस्कर

    यह भी पढ़ें- Bihar New CM Live: नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी बैठक, शाम 4 बजे चुना जाएगा बिहार का नया CM

    यह भी पढ़ें- झारखंड सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा: पटना से होती थी नकली पेपर की सप्लाई, हर कैंडिडेट से ₹15 लाख तक की वसूली

    खबरें और भी