Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 का पहला चंद्र ग्रहण, किस राशि के लिए फायदेमंद और कौन रहें सावधान

    By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 27 Feb 2026 01:58 PM (IST)

    Major Life Changes per Zodiac: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली से पहले लगेगा। मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए यह शुभ रहेगा, जबकि मेष, ...और पढ़ें

    Lunar Eclipse Impact: ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। फाइल फोटो

    Lunar Eclipse Impact: ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। First Lunar Eclipse 2026: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होली के एक दिन पहले लगेगा। धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. निगम पाण्डेय के अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

    Dr. Nigam pandey

    सामान्य राशिफल अनुसार प्रभाव 

    राशि संभावित प्रभाव सलाह
    मेष मानसिक चिंता और असमंजस की स्थिति निर्णय लेते समय सावधानी रखें
    वृष शारीरिक कष्ट या व्यथा की आशंका स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें
    मिथुन समृद्धि के संकेत, आर्थिक सुधार धन संबंधी निर्णय लाभदायक हो सकते हैं
    कर्क धन या मान-सम्मान में क्षति की आशंका पारिवारिक मामलों में संयम रखें
    सिंह विरोधियों से परेशानी के संकेत जोखिम भरे कार्यों से बचें
    कन्या हानि के योग निवेश और लेन-देन सोच-समझकर करें
    तुला लाभ की स्थिति, रुके कार्य पूरे होने के संकेत अवसरों का सही उपयोग करें
    वृश्चिक सुख और पारिवारिक संतोष सकारात्मक सोच बनाए रखें
    धनु मान-प्रतिष्ठा को लेकर सतर्कता आवश्यक विवादों से दूर रहें
    मकर गंभीर कष्ट का संकेत स्वास्थ्य और यात्रा में अतिरिक्त सावधानी रखें
    कुंभ दांपत्य या पारिवारिक जीवन में तनाव संयम और संवाद बनाए रखें
    मीन सौख्य और मानसिक शांति के संकेत पारिवारिक सहयोग का लाभ मिलेगा

    किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ग्रहण?

    मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए यह ग्रहण अपेक्षाकृत शुभ माना गया है। आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

    Zodiac Sign Predictions 2026a (1)

    किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

    मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से मकर राशि के लिए अधिक सतर्कता आवश्यक है।

    इन राशियों पर विशेष प्रतिकूल प्रभाव

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा और कुछ राशियों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए ग्रहण दूसरे भाव में प्रभाव डालेगा, जो धन और परिवार से जुड़ा होता है। पारिवारिक जीवन में तनाव और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धन के लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही बात करें।

    Zodiac Sign Predictions 2026

    सिंह राशि

    सिंह राशि में ही यह ग्रहण लगेगा। मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं और निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। बड़े फैसले कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद और आर्थिक मामलों में हानि की आशंका है। गलत संगति से बचें।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    कन्या राशि में यह ग्रहण द्वादश भाव में प्रभाव डालेगा, जो खर्च और हानि से संबंधित है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, विशेषकर पेट और सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

    ज्योतिषीय मान्यता है कि ग्रहण का प्रभाव मन, भावनाओं, स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा पर सूक्ष्म रूप से पड़ता है। ऐसे समय में संयम, सकारात्मक सोच और सतर्कता अपनाना ही सबसे बेहतर उपाय माना जाता है।