Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पश्‍च‍िम चंपारण के भसुरारी पैक्स के अध्यक्ष चुने गए महेश कुमार गुप्ता, दूसरी बार म‍िली सफलता

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 04:30 PM (IST)

    West champaran news महेश कुमार गुप्‍ता ने अखिलेश शर्मा को 59 वोट से पराज‍ित क‍िया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 972 मत पड़े जिसमें महेश गुप्ता को 506 व अख ...और पढ़ें

    निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते प्रेक्षक। फोटो-जागरण
    निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते प्रेक्षक। फोटो-जागरण

    नरकटियागंज (पचं), जासं। स्थानीय प्रखंड के भसुरारी पैक्स अध्यक्ष के पद पर महेश कुमार गुप्ता लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 59 मतों से हराया है। पर्यवेक्षक सह लोक निवारण पदाधिकारी अरेराज लखव‍िंदर पासवान ने बताया कि शुक्रवार को भसुरारी पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए मतदान कराया गया। जिसकी मतगणना उसी दिन की गई।

    चुनाव में महेश कुमार गुप्ता अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश शर्मा को 59 वोट से हराया है। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 972 मत पड़े, जिसमें महेश गुप्ता को 506 और अखिलेश शर्मा को 447 मत प्राप्त हुए। शेष मत त्रुटि पूर्ण होने के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विजयी अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार व अन्य कर्मी मौजूद रहे। उधर महेश की जीत के बाद समर्थकों में खुशी रही। अबीर गुलाल लगाकर नारेबाजी की। निर्वाचित अध्यक्ष ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

    बाबूजान खान के सिर पर बंधा जीत का सेहरा, अध्यक्ष निर्वाचित

    रामनगर। प्रखंड स्थित सभागार में सोहसा पैक्स के लिए हुए चुनाव के बाद बीते गुरुवार की देर शाम तक मतों की गिनती हुई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष के पद पर नौ मतों से बाबूजान खान को जीत मिली। वहीं दूसरे नंबर पर उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शंभू राम को 251 मत व तीसरे नंबर पर महताब आलम को कुल 153 वोट मिले थे। जीत हार का अंतर कम होने के कारण उपविजेता रहे शंभू राम ने रिकाउंङ्क्षटग की अपील की। जिसके बाद दोबारा से मतों की गिनती की गई। इस चुनाव में कुल 1356 वोटर थे। जिसमें से कुल वोट 692 पड़े थे। 28 मत अवैध पाए गए थे। इधर सदस्य पद के लिए पिछड़ा वर्ग में शंभू यादव को 298 मत मिले।

    वहीं उमेश यादव को 283 मत प्राप्त हुए। जिन्हें हार का मुंहु देखना पड़ा। इन सदस्यों के गिनती में अवैध मत 111 पाए गए। इधर सामान्य कोटि के सदस्य के तीन पदों पर ब्रिजेश राम को 223, छोटे मियां को 205 व नसीम अख्तर को 91 वोट मिले। तीनों को जीत मिली। जबकि सामान्य में योगेन्द्र साह को 74 मत मिले। इनको इस कोटि में हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में अवैध मतों की संख्या 74 रही। प्रेक्षक के रूप में मोतिहारी जिला के भू अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार मतगणना के दौरान उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ विनोद मिश्रा ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। बताया कि मतदान से लेकर मतगणना तक सभी कार्य पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है। बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा, थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा, एएसआइ रविशंकर कुमार के अलावा कर्मी राजकेश्वर राम, विजय कुमार, सोहसा मुखिया प्रतिनिधि इम्तेयाज खान, बबलू खान के साथ अन्य समर्थक मौजूद थे।