यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में ममता और पूजा लगाएंगी बिहारी तड़का, लिस्ट में कई स्वादिष्ट आइटम
अनंत अंबानी और राधिका की शादी की चर्चाएं पूरी विश्व में हैं। इस शादी में अब बिहारी तड़का लगने जा रहा है। अनंत अंबानी के आशीर्वाद कार्यक्रम में ममता व ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत अंबानी के आशीर्वाद कार्यक्रम में ममता व पूजा का बिहार व्यंजन शामिल
- पार्टी में परोसेंगी लिट्टी चोखा, बगिया, पोस्ता दाना की रोटी झमरुआ, पूरी-सब्जी
- 13 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगी पार्टी, शामिल होंगे देश-विदेश के मेहमान
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Anant And Radhika Wedding मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी के शादी समारोह में देश-विदेश के मेहमान बिहारी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। मुंबई में 13 जुलाई को होने वाली आशीर्वाद पार्टी में बिहारी व्यंजनों को तैयार करने का जिम्मा मोतीझील निवासी ममता साहू एवं पूजा साहू को दिया गया है।
मां एवं बेटी ने वर्ष 2011 में 'पाट बेली' नाम से बिहारी व्यंजनों का रेस्टोरेंट खोला था। इसके दिल्ली में बिहार निवास के अलावा दिल्ली एवं पटना में अनेक केंद्र हैं।
अनंत राधिका की शादी में लगेगा बिहारी तड़का
मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी ने स्वाद चखने के बाद शादी में बिहारी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।
लिस्ट में कई स्वादिष्ट आइटम
पार्टी में शामिल लोग लिट्टी चोखा, बगिया, पोस्ता दाना की रोटी झमरुआ, कटहल बिरयानी, पूरी सब्जी आदि बिहारी व्यंजन का आनंद लेंगे।
उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष संजीव चौधरी, साहित्यकार एवं कवि डा. संजय पंकज, डा. वंदना विजयलक्ष्मी, लायनेस क्लब की पूर्व अध्यक्षा संगीता साहू ने ममता एवं पूजा साहू को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding:अंबानी परिवार की शादी में छाएगी बनारस की मिठाइयां, विदेशी भी लगाएंगे चाट के चटकारे
ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: दोस्त की शादी में अनन्या पांडे ने लगवाई मेहंदी, ब्लू लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत