Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: पत्नी को घर ले जाने मुजफ्फरपुर आया था यूपी का युवक, ससुरालवालों ने पहले फंदे से लटकाकर की हत्या; फिर...

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:06 PM (IST)

    बिहार में मुजफ्फरपुर के धरफरी गांव में ससुराल आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के रामनाथ की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को भी गायब कर दिया ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में यूपी के युवक की हत्या। (सांकेतिक फोटो)
    मुजफ्फरपुर में यूपी के युवक की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. देवरिया में ससुराल आए यूपी के युवक की हत्या कर शव को किया गायब।
    2. साक्ष्य छिपाने के लिए गंडक नदी के किनारे जलाने का आरोप

    संवाद सहयोगी, पारू (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर में देवरिया थाना के धरफरी गांव में ससुराल आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के मीरापुर कटरा थाना के नूकई गांव के रामनाथ की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया।

    इस संबंध में उसके पिता महिपाल ने देवरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बहू नेहा कुमारी, समधी फुदेना राम, समधन संजू देवी को आरोपित बनाया है।

    मृतक के पिता ने क्या कहा?

    महिपाल ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र रामनाथ की शादी तीन साल पहले देवरिया थाना के धरफरी गांव के फुदेना राम की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी बहू मायके आई थी। उसका पुत्र रामनाथ उसे विदा करा कर ले जाने के लिए आया था।

    शनिवार की रात रामनाथ को उसके ससुराल वाले ने फंदे से लटका कर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में जला दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

    किस बात को लेकर हुआ विवाद

    बताया जा रहा है कि नेहा अपने ससुराल जाना नहीं चाह रही है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद से ही आरोपित घर छोड़कर फरार है।

    देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि महिपाल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें यूपी के युवक की हत्या कर शव को जला देने की बात सामने आ रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें : Bihar Teacher Salary: शिक्षा विभाग की कार्रवाई! 19 स्कूलों के इतने शिक्षकों का वेतन बंद, 3 दिनों के अंदर...

    यह भी पढ़ें : Muzaffarpur News : नशीला पदार्थ छिड़ककर भगवानपुर में घर से 15 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें : Road In Bihar : आ गया चुनाव, अब कब बनेगी यहां की सड़क? ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आनन-फानन में पहुंचे अधिकारी; फिर...

    खबरें और भी