मनियारी टोल प्लाजा पर सख्त वाहन जांच, कागजात जांच में 15 हजार का चालान
Traffic Challan Bihar: मुजफ्फरपुर के मनियारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसडीपीओ एसी ज्ञानी के नेतृत्व में दोपहिया सहित अन्य वाहनों ...और पढ़ें

वाहन जांच करते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण
HighLights
मनियारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चला।
अधूरे कागजात मिलने पर 15 हजार रुपये का चालान कटा।
सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण हेतु अभियान जारी रहेंगे।
संवाद सहयोगी, मनियारी (मुजफ्फरपुर)। Vehicle Checking Muzaffarpur: एनएच-28 स्थित मनियारी टोल प्लाजा के पास रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-2) एसी ज्ञानी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान दोपहिया समेत अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
कई चालकों के पास कागजात अधूरे पाए गए, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 15 हजार रुपये का चालान काटा गया।
अभियान के दौरान मनियारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो और अपर थानाध्यक्ष देवपूजन प्रजापति भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सख्ती से नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।
एसडीपीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का उपयोग करें और सभी जरूरी कागजात अपडेट रखें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।