Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मड़वन के भटौना गांव में पागल कुत्ते का आतंक, 12 लोगों को काटा, दो बच्चों की हालत गंभीर

    By Keshav KumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

    Bihar Dog Attack News: ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए एस ...और पढ़ें

    केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Dog Bite: मड़वन प्रखंड के भटौना गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। खेत की ओर से भागते हुए आए कुत्ते ने रास्ते में मिले लोगों पर हमला कर दिया और एक के बाद एक करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    कुत्ते के हमले से घायल लोगों के शोर मचाने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को खदेड़ते हुए गांव से बाहर भगाया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में एक साथ बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मरीज पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। चिकित्सकों ने सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है।

    घायल मो. सोहैल ने बताया कि वह खेत में पानी पटाने के लिए मोटर चालू करने गया था। मोटर चालू कर घर लौटने के दौरान अचानक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके शरीर पर तीन जगह गंभीर जख्म हो गए।

    खबरें और भी

    इसी दौरान घर के दरवाजे पर खेल रहे चार वर्षीय नीरज कुमार को भी कुत्ते ने काट लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर है। चिकित्सक डा. रामउदय ने बताया कि सभी घायलों का डॉग बाइट का इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों की विशेष निगरानी में उपचार जारी है।