काशी तमिल संगमम के लिए MIT के छात्रों की होगी स्क्रीनिंग, 18 नवंबर को होगा चयन
Kashi Tamil Sangam: मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के छात्र काशी तमिल संगमम 5.0 में भाग लेंगे, जिसके लिए संस्थान ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
HighLights
एमआईटी मुजफ्फरपुर छात्र काशी तमिल संगमम 5.0 में लेंगे भाग।
चयन के लिए 18 नवंबर को अंग्रेजी में होगा एसेसमेंट टेस्ट।
यह संगमम उत्तर-दक्षिण भारत के संबंधों को करेगा मजबूत।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Kashi Tamil Sangam 5.0: काशी तमिल संगमम 5.0 में मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के छात्र हिस्सा लेंगे।
इसके लिए संस्थान स्तर पर विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कालेज प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन जरूरी
इच्छुक छात्र-छात्राओं को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से एक विशेष लिंक जारी किया गया है। संगमम में हिस्सा लेने के लिए कॉलेज स्तर पर एसेसमेंट टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
अंग्रेजी में परीक्षा
इस आधार पर संस्थान से केवल एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रसिद्ध तमिल कवि तिरुवल्लुवर द्वारा रचित पवित्र ग्रंथ तिरुक्कुरल के आधार पर ही छात्र का एसेसमेंट किया जाएगा। यह पूरी परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित होगी।
18 नवंबर को चयन
संस्थान का बेस्ट छात्र ही इस राष्ट्रीय संगमम में हिस्सा लेने के लिए चुना जाएगा। कॉलेज ही चयनित विद्यार्थी का मुख्य संगमम के लिए रजिस्ट्रेशन कराएगा। इसके तहत 18 नवंबर को संस्थान स्तर पर एसेसमेंट टेस्ट संपन्न होगा।
सांस्कृतिक और शैक्षणिक
संस्थान के प्राचार्य डॉ. एमके झा ने बताया कि चयनित छात्र काशी तमिल संगमम में एमआइटी का गौरवशाली प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर आयोजित एक अनूठा सांस्कृतिक महोत्सव है। यह भव्य आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जा रहा है।
मजबूत होंगे संबंध
इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत यानी काशी और दक्षिण भारत के तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत करना है।
यह पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत काम करती है। काशी तमिल संगमम में देश भर के एक हजार उच्च शिक्षण संस्थानों के युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के MIT में फिर गहराया जातीय तनाव, अनुशासन समिति की जांच में खुलासा; दोषियों को निकालने की तैयारी