Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे फाटक पर बाइक छोड़कर भागने लगे लोग, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर मोतीपुर बाजार के पास फाटक 123 सी पर एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार दोपहर बंद फाटक के नीचे से लोग बाइक समेत निकलने की कोश ...और पढ़ें

    चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    HighLights

    1. मोतीपुर रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा टला।

    2. पैसेंजर ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जान बचाई।

    3. लोग बाइक छोड़कर ट्रैक से भागे, मालगाड़ी गुजरी।

    संवाद सहयोगी, मोतीपुर। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के मोतीपुर स्टेशन के पश्चिम मोतीपुर बाजार के मुख्य पथ पर स्थित रेल फाटक 123 सी पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यह सब पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझबूझ के कारण संभव हुआ, जिससे जान-माल का नुकसान होने से बच गया।

    सोमवार दोपहर ट्रेन आने की सूचना पर फाटक पर तैनात कर्मी ने गेट बंद कर दिया। व्यस्त सड़क होने के कारण लोग बंद फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास करने लगे। कई लोगों ने अपनी बाइक भी निकालने की कोशिश की, जिससे वहां भीड़ लग गई। 

    इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया

    इसी बीच मुजफ्फरपुर की ओर से एक मालगाड़ी और नरकटियागंज की ओर से एक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर आती दिखी। इससे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग रेलवे ट्रैक पर अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। पैसेंजर ट्रेन के चालक ने इस स्थिति को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उसी समय मालगाड़ी तेज रफ्तार से फाटक से गुजरी। 

    स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे ट्रैक पर फंसे बाइक और लोगों को हटाया गया। इस घटना के दौरान पैसेंजर ट्रेन लगभग 20 मिनट तक फाटक पर रुकी रही। यदि चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। मोतीपुर बाजार के मुख्य सड़क पर यह फाटक होने के कारण ऐसी घटनाओं की संभावना हमेशा बनी रहती है।

    खबरें और भी