Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munna Shukla : बाहुबली नेता और RJD प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के पास कितने हथियार? कांग्रेस के अजय निषाद गहनों के शौकीन

    Updated: Wed, 01 May 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

    Bihar Political News वैशाली सीट से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास दर्जनों गाड़ियां हैं। इसके अलावा वह गहनों के भी शौकीन हैं ...और पढ़ें

    बाहुबली नेता और RJD प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के पास कितने हथियार
    बाहुबली नेता और RJD प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के पास कितने हथियार

    HighLights

    1. मुन्ना शुक्ला के पास है दर्जनों वाहन, बसपा प्रत्याशी भी हैं अमीर
    2. मुन्ना शुक्ला के पास 11 लाख से अधिक के जेवर

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों का मैदान में उतरना जारी है। मंगलवार को वैशाली लोकसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के पास करोड़ों की संपत्ति है।

    पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी आय एक करोड़ रुपये से अधिक रही। यही नहीं उनके पास कई वाहन हैं। नामांकन के साथ दिए गए शपथपत्र के अनुसार वह 37 वाहनों के मालिक हैं। पीएच.डी डिग्रीधारी मुन्ना शुक्ला के पास 11 लाख से अधिक के जेवर हैं।

    हिंदी से पीएचडी हैं। एक रिवाल्वर, एक पिस्टल के साथ 47 लाख के गहनों के मालिक हैं। नामांकन दाखिल करते समय उनके हाथ में नकद 7.35 लाख रुपये हैं। पत्नी अन्नु शुक्ला के हाथ में भी 10.20 लाख रुपये है।

    उनके ऊपर अलग-अलग थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज

    उनकी कुल स्थायी संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये है। पत्नी की संपत्ति भी करीब सवा करोड़ है। उनके ऊपर अलग-अलग थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी सुनवाई चल रही है।

    खबरें और भी

    मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय निषाद के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। अजय हथियार और गहने के शौकीन हैं। इनके पास एक पिस्टल और एक रिवाल्वर है। करीब 47 लाख रुपये के आभूषण हैं।

    उनकी कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है। पिछले साल वार्षिक आय 42 लाख रुपये हुई। पत्नी की वार्षिक आय 13 लाख है। स्नातक पास अजय निषाद पर सकरा थाने में एक मामला दर्ज है।

    बसपा प्रत्याशी विजयेश कुमार के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। शपथपत्र में कुल संपत्ति का मूल्य चार करोड़ 47 लाख रुपये बताई गई है।

    यह भी पढ़ें-

    Arjun Rai : कौन हैं राइफल के शौकीन RJD प्रत्याशी अर्जुन राय? क्वालिफिकेशन में कई नेताओं को देते हैं मात

    KK Pathak: फंस गए मास्टर साहब! विभाग के अधिकारी पहुंचे स्कूल तो गायब मिले कई शिक्षक, जानें फिर क्या हुआ