Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरौल के लोगों के लिए राहत की खबर, खुलेगी पुलिस चौकी, जनसंवाद में एसएसपी का एलान

    By Anil Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:42 PM (IST)

    Muraul Police Outpost: सकरा थाना परिसर में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने मुरौल सहित कई स्थानों पर पुलिस चौकिया ...और पढ़ें

    सकरा थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा।

    सकरा थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा।

    संवाद सहयोगी, ढोली (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Law And Order: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुरौल में पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह घोषणा एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को सकरा थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान की।

    एसएसपी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। लोगों को बिना हिचक पुलिस को सूचना देनी चाहिए, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    उन्होंने बताया कि मुरौल और सकरा प्रखंड में बड़ी अग्निशमन गाड़ी और शव वाहन की व्यवस्था के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे गर्मी के मौसम में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने में सहूलियत होगी।

    विद्यालयों के आसपास छेड़खानी की घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी को महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अधिकृत किया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

    कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अनिल राम, पूर्व मुखिया सतीश पासवान, भोला ठाकुर, मुखिया बबीता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    बेनीबाद में ग्रामीण एसपी से बढ़ी गश्ती की मांग

    वहीं बेनीबाद थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, जिस पर एसपी ने नियमित गश्ती बढ़ाने का आश्वासन दिया।

    उन्होंने होली और रमजान को लेकर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही। जनसंवाद के बाद एसपी ने थाने में लंबित मामलों और विभिन्न पंजियों की समीक्षा की तथा थाना अध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे।

     

    खबरें और भी