यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarpur Airport: दीपावली से पहले पताही हवाई अड्डे पर शुरू हो सकती है विमान सेवा, 5 नवंबर को अमित शाह के आने की संभावना
Patahi Airport बहुप्रतीक्षित पताही अड्डे से विमान सेवा शुरू किए जाने की सौगात दीपावली से पहले मिल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दौरे में अमित शाह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पिछले कई माह से पताही हवाई अड्डे को लेकर सक्रिय
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बहुप्रतीक्षित पताही अड्डे से विमान सेवा शुरू किए जाने की सौगात दीपावली से पहले मिल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को यहां आने की संभावना है। वह पताही हवाई अड्डे से ही सभा को संबोधित करेंगे।
सभा के दिन ही वह यहां से उड़ान सेवा शुरू किए जाने की जानकारी दे सकते हैं। यह भी संभावना है कि पांच नवंबर से पहले इस संबंध में घोषणा हो। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो दिन पहले हुए दौरे में अमित शाह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो चुकी है।
पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने की थी रैली
गृह मंत्री की पताही में सभा का कार्यक्रम रखने के पीछे का उद्देश्य भी यही माना जा रहा है।
खबरें और भी
हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री पहले ही भेज चुके हैं पत्र
बड़े विमानों की उड़ान के लिए 475 एकड़ और जमीन की जरूरत
अभी अधिकतम 1350 मीटर का रनवे हो सकता तैयार