मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रूपौली बिशनपुर में एक 36 वर्षीय महिला अमिता देवी का शव फंदे से ...और पढ़ें

मामले की जांच करने पहुंची पुलिस। फोटो: जागरण
HighLights
मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि में महिला का शव फंदे से मिला।
मृतका की पहचान 36 वर्षीय अमिता देवी के रूप में हुई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, मौत के कारणों की तलाश।
संवाद सहयोगी, मीनापुर (मुजफ्फरपुर)।Muzaffarpur Woman Death: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रूपौली विशनपुर में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान अनरजीत पासवान की 36 वर्षीय पत्नी अमिता देवी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इससे गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर रामपुर हरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
