Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन जांच या दबंगई? मुजफ्फरपुर में दारोगा ने बैंक मैनेजर को क्यों जड़ा थप्पड़

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:52 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान एक दारोगा ने इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर को थप्पड़ मार दिया, जिससे मौके पर भारी हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के विर ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    HighLights

    1. दारोगा ने बैंक मैनेजर को वाहन जांच में थप्पड़ मारा।

    2. घटना के बाद मुजफ्फरपुर में भारी हंगामा हुआ।

    3. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति संभाली।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । लूट और छिनतई की घटना को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार की शाम वाहन जांच के दौरान मिठनपुरा के पानी टंकी चौक के समीप एक दारोगा ने बैंक मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया।

    इसके बाद चौक पर हंगामा हो गया। बैंक मैनेजर के समर्थन में स्थानीय लोग जुट गए और विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी व उग्र लोगों के बीच जमकर बहस हुई।

    अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर एएसपी नगर वन सुरेश कुमार के साथ कई थानों के गश्ती पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताया गया कि रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में छिनतई की पांच घटनाएं हुई थीं।

    इसको लेकर पुलिस शाम में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर वाहन जांच कर रही थी। जांच के दौरान पानी टंकी चौक पर पुलिसकर्मी द्वारा एक बाइक सवार को रोका गया। इसके बाद भी बाइक सवार आगे बढ़ गए।

    आरोप है कि पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया। इसका उन्होंने विरोध किया। विरोध के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप लगाया गया कि मिठनपुरा थाने के एक दारोगा द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई। हालांकि पुलिस ने आरोप को निराधार बताया है।

    बाइक सवार पीड़ित मिठनपुरा के खुद को इंडियन ओवरसीज बैंक का मैनेजर बताया। वह बाइक से मिठनपुरा चौक से पानी टंकी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी चौक के समीप मिठनपुरा थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

    आरोप लगाया कि जांच के दौरान एसआइ ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वह कुछ दूर आगे जाकर रुके। इसी बीच एसआइ वहां पहुंचे और बिना कुछ पूछे थप्पड़ जड़ दिया। जब उन्होंने थप्पड़ मारने की वजह पूछा तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई।

    खबरें और भी

    इसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और मामला बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर आपत्ति जताई है। बैंक मैनेजर ने वरीय पुलिस अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की हैं।
    -