कर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, तीन दिनों तक काम ठप रहने से बढ़ेगी परेशानी
Bank Strike Today Muzaffarpur: बैंककर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल ...और पढ़ें

शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। फाइल फोटो
HighLights
बैंककर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर।
मुजफ्फरपुर में बैंक शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन बंद।
नकद जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस जैसे काम पूरी तरह ठप रहेंगे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bank Strike Today Muzaffarpur: पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं।
हड़ताल के कारण सभी राष्ट्रीयकृत बैंक और कुछ निजी बैंक अब सीधे सोमवार को ही खुल सकेंगे। शुक्रवार को हड़ताल के बाद शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
तीन दिन शाखाएं बंद
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकों में लगातार तीन दिनों तक ताला लटका रहेगा। इस बंदी के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए एटीएम सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है।
हालांकि शाखाओं में नकदी जमा, निकासी, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट बनाने जैसे सभी नियमित काम पूरी तरह ठप रहेंगे।
पांच दिवसीय बैंकिंग मांग
फोरम के संयोजक मनोरंजनम और उप संयोजक पंकज कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
सरकार और प्रबंधन की तरफ से बार-बार सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है। इसी टालमटोल के विरोध में कर्मियों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा है।
अधिकारों के लिए लड़ाई
नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों की एकता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई का अहम चरण है। इसके माध्यम से सरकार और प्रबंधन को कड़ा संदेश देना है कि अब कर्मचारियों को कोरे आश्वासन स्वीकार्य नहीं हैं।
बैंककर्मी पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की अंतिम और निश्चित तारीख मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
