Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुजफ्फरपुर: आज से इन रूटों पर चलेंगे CNG ऑटो, जल्दी आवेदन करने पर मिलेगा परमिट;15 वर्ष पुराने वाहनों पर भी रोक

    By MD samsadEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 09:18 AM (IST)

    Muzaffarpur News आज से मुजफ्फरपुर की सड़कों पर बदलाव होने वाला है। अब डीजल इंजन ऑटो का परिचालन बंद कर 960 सीएनजी ऑटो का परिचालन शुरू किया गया है। सीएन ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर: आज से 15 रूटों पर चलेंगे CNG ऑटो
    मुजफ्फरपुर: आज से 15 रूटों पर चलेंगे CNG ऑटो

    HighLights

    1. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने डीटीओ के प्रस्ताव को दी मंजूरी
    2. 3000 ई-रिक्शा का भी शहरी क्षेत्र में निर्धारित रूटों पर होगा परिचालन
    3. 4173 सीएनजी ऑटो का जिला परिवहन कार्यालय में अब तक हो चुका है निबंधन

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : शहर में डीजल इंजन ऑटो का परिचालन आज से बंद हो जाएगा। 15 रूटों पर 960 सीएनजी ऑटो का परिचालन होगा। साथ ही शहर में करीब 3000 ई-रिक्शा का भी परिचालन होगा।

    हालांकि, यह संख्या स्थायी नहीं है। एक माह के बाद इसकी समीक्षा होगी। उसके अनुसार, संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने इसके लिए डीटीओ सुशील कुमार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    पहले आओ-पहले पाओ लागू

    डीटीओ सुशील कुमार ने बताया कि शहर के लिए फिलहाल 960 सीएनजी ऑटो व 3000 ई-रिक्शा की संख्या तय की गई है। उन्होंने कहा कि सीएनजी ऑटो के परमिट के लिए पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि रूट पर ऑटो के परमिट में चालकों की पसंद को प्राथमिकता दी जाएगी। अभी हर रूट में सीएनजी ऑटो की संख्या पूरी नहीं हुई है। सीएनजी ऑटो चालक आवेदन करेंगे तो उन्हें परमिट दिया जाएगा।

    सीएनजी ऑटो पर रूट अंकित होगा। ई-रिक्शा के लिए रूट तय नहीं किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय में अब तक 4173 सीएनजी ऑटो का निबंधन हो चुका है।

    काफी तादात में निबंधन के आवेदन लंबित हैं। शहर के हर रूट में ई-रिक्शा का परिचालन होगा। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5245 ई-रिक्शा का निबंधन हो चुका है।

    इन रूटों में 50 से 100 तक सीएनजी ऑटो की तय हुई संख्या

    • 80 सीएनजी ऑटो : बैरिया से कम्पनीबाग स्टेशन होते हुए जेल चौक मुशहरी ब्लॉक तक।
    • 80 सीएनजी ऑटो : भगवानपुर से माड़ीपुर छाता चौक, अघोरिया बाजार, एमडीडीएम कॉलेज मिठनपुरा, पक्की सराय, बनारस बैंक चौक, जेल चौक होते हुए मुशहरी ब्लॉक तक।
    • 60 सीएनजी ऑटो : जीरोमाइल, अखाड़ाघाट, रानीसती मंदिर, सिकंदरपुर स्टेडियम होते हुए करबला से कम्पनीबाग होते हुए अघोरिया बाजार, रामदयालु तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : संजय सिनेमा रोड से महेश बाबू चौक, जूरन छपरा, रेलवे स्टेशन, कम्पनीबाग टावर होते हुए जेल चौक तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : जीरोमाइल, अखाड़ाघाट बांध होते हुए बनारस बैंक चौक, पक्की सराय, एमडीडीएम कॉलेज मिठनपुरा, बेला, शेरपुर होते हुए दिघरा चौक तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : जीरोमाइल, बैरिया, भगवानपुर, गोबरसही होते हुए रामदयालु तक।
    • 100 सीएनजी ऑटो : भगवानपुर से बैरिया, जीरोमाइल, मेडिकल तक।
    • 60 सीएनजी ऑटो : रेलवे स्टेशन से इमलीचट्टी, माड़ीपुर, पावर हाउस चौक, गोबरसही, लदौरा, सुमेरा, सकरी तक।
    • 70 सीएनजी ऑटो : भगवानुपर से माड़ीपुर, इमलीचट्टी, जूरन छपरा, कम्पनीबाग या रेलवे स्टेशन टावर होते हुए बनारस बैंक चौक, पक्की सराय, जेल चौक तक।
    • 70 सीएनजी ऑटो : भगवानपुर से माड़ीपुर, बटलर चौक अघोरिया बाजार, सतपुरा, मिठनपुरा तक।
    • 70 सीएनजी ऑटो : रेलवे स्टेशन (दक्षिण साइड) से माड़ीपुर गोबरसही तक।
    • 70 सीएनजी ऑटो : कम्पनीबाग से सरकारी बस स्टैंड इमलीचट्टी, माड़ीपुर, भगवानपुर पुल होते हुए पताही तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इमलीचट्टी रोड होते हुए, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मीचौक, बैरिया पहाड़पुर सुधा डेयरी तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : कच्ची-पक्की, अघोरिया बाजार, नीम चौक मिठनपुरा, पानी टंकी, पक्की सराय, जेल चौक तक।
    • 50 सीएनजी ऑटो : रामदयालु, अघोरिया बाजार, नीम चौक मिठनपुरा, बनारस बैंक चौक तक।

    आज से नहीं चलेंगे 15 वर्ष पुराने व्यावसायिक वाहन

    नगर निगम क्षेत्र में रविवार से 15 वर्ष पुराने व्यावसायिक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। 15 वर्ष पुराने व्यावसायिक वाहन जैसे बस, ट्रैक्टर, टेलर, ट्रक व चार पहिया वाहन शहरी क्षेत्र में नहीं चलेंगे।

    राज्य परिवहन आयुक्त डॉ. आशिमा जैन के आदेश पर इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। डीटीओ सुशील कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र में परिचालन बंद रहेगा। एनएच-एसएच व ग्रामीण इलाकों में परिचालन पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई है।

    खबरें और भी

    सुबह नौ बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो लेकर जाने की मिली छूट

    एक अक्टूबर से नगर निगम क्षेत्र में डीजल इंजन ऑटो बंद होने पर मुजफ्फरपुर ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ में असंतोष है। संघ के अध्यक्ष एआर अन्नू व महासचिव मो. इलियास इलू ने कहा कि इससे काफी संख्या में ऑटो चालक प्रभावित होंगे।

    प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जो भी डीजल इंजन ऑटो चालक हैं वे सुबह नौ बजे से पहले नगर निगम क्षेत्र से बाहर चले जाएं और रात सात बजे के बाद वापस लौटें तो उनपर कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अनुदान के लिए परमिट अनिवार्य है, जबकि पिछले कई वर्षों से नगर निगम क्षेत्र में ऑटो को परमिट नहीं दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें - Bihar Weather: कल अचानक बदला मौसम का मिजाज, तीन अक्टूबर तक बारिश के आसार; कितना रहेगा तापमान?

    Patna: युवक ने इंडिगो फ्लाइट में ऐसा क्या किया? एयर हास्टेस ने कर दी शिकायत, जांच में मिली डॉक्टर की पर्ची