विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के सुंदरपुर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:15 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के सुंदरपुर में पुलिस ने एक नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक ...और पढ़ें

पुलिस को सुंदरपुर गांव में नकली खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई।

पुलिस को सुंदरपुर गांव में नकली खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर के सुंदरपुर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़।

  2. पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

  3. 208 बोरी नकली खाद, दो पिकअप वाहन जब्त किए गए।

संवाद सहयोगी, सकरा (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Fake Fertilizer: बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में काफी दिनों से चल रही नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

कार्रवाई के दौरान धंधे में शामिल महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। ठिकाने से 208 बोरी खाद, खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, दो पिकअप, एक इलेक्ट्रिक तराजू और 601 खाली बोरियां समेत अन्य सामान जब्त किए गए।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को सुंदरपुर गांव में नकली खाद के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

टीम में जिला आसूचना इकाई, बरियारपुर थानाध्यक्ष और कृषि विभाग के कर्मियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की।

इस दौरान रतनपुर निवासी अंजन कुमार और सुंदरपुर निवासी गीता देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से नकली खाद की 208 बोरी जब्त की, जबकि खाद के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।

601 खाली बोरियां मिलीं

पुलिस ने खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा 14 पीस रंग, तीन बाल्टी, 10 धागे, दो मग, दो कुदाल और एक इलेक्ट्रिक तराजू बरामद किया। मौके से 601 खाली बोरियां भी जब्त की गई हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नकली खाद के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। मामले में बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार गीता देवी का पति श्यामजी कुमार भी इस धंधे में शामिल है।

इसके अलावा कई अन्य लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।