Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुजफ्फरपुर के कटरा में गोलीबारी, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल; इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

    By Sanjiv Kr SinhaEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:30 PM (IST)

    Muzaffarpur Firing मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बुधवार की देर रात गोलीबारी घटना सामने आई। कुछ बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर फायरिंग कर दी। ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के कटरा में गोलीबारी, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    मुजफ्फरपुर के कटरा में गोलीबारी, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. कटरा के यजुआर में गोलीबारी, एक ही परिवार के चार लोग घायल
    2. दशहरा मेले में विवाद के बाद बदमाशों ने की फायरिंग
    3. घायलों को बैरिया के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

    संवाद सूत्र, कटरा (मुजफ्फरपुर)। कटरा प्रखंड के यजुआर में बुधवार की रात गोलीबारी की घटना हुई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गोलीबारी के बाद इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।

    सूचना मिलने के बाद यजुआर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छानबीन के दौरान चार खोखे बरामद किए हैं।

    आपसी विवाद में चली गोली

    पुलिस के अनुसार, घायलों में यजुयार इलाके के हेम ठाकुर, उनकी पत्नी व बेटा समेत एक अन्य शामिल हैं। यजुआर थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दशहरे मेले में हुआ था विवाद

    मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा मेला के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बदमाशों के द्वारा इन सभी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी। हेम ठाकुर के पेट में गोली लगी है। वे गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

    खबरें और भी

    स्थानीय मुखिया सुमननाथ ठाकुर ने कहा कि मेले के दौरान विवाद हुआ था। इसी में गोली चलने की बात सामने आई है। घटना को लेकर यजुआर पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से पता कर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Bihar News: 'बेटे को फंदे से लटका रहा हूं, फिर खुद भी लटक जाऊंगा...'; पत्नी को Video Call कर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    ये भी पढ़ें- 'अब कभी नहीं लौटूंगा...', बिहार में DSP के बॉडीगार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या; परिजनों में मचा कोहराम