विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर को मिली बड़ी सौगात, कैंसर मरीजों के लिए 112 करोड़ से बनेगा 100 बेड का यूनिट

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 03 Sep 2026 04:30 PM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर के टाटा मेमोरियल होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 12 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू और ...और पढ़ें

एसकेएमसीएच परिसर में कैंसर अस्पताल में 12 बेड के आईसीयू और एचडीयू का मंत्री ने किया उद्घाटन।

एसकेएमसीएच परिसर में कैंसर अस्पताल में 12 बेड के आईसीयू और एचडीयू का मंत्री ने किया उद्घाटन।

HighLights

  1. स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर अस्पताल में आईसीयू-एचडीयू का उद्घाटन किया।

  2. 112 करोड़ से 100 बेड का पैलिएटिव केयर यूनिट बनेगा।

  3. मुजफ्फरपुर अब उत्तर बिहार का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एसकेएमसीएच परिसर स्थित टाटा मेमोरियल होमी भाभा कैंसर अस्पताल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित 12 बेड के अत्याधुनिक आईसीयू और एक एचडीयू यूनिट का उद्घाटन किया।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह उत्तर बिहार का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर बनकर उभरा है। अब यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

जो विश्वस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था देश के बड़े अस्पतालों में मिलती है, वह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं अब मुजफ्फरपुर में ही उपलब्ध करा दी गई हैं।

112 करोड़ से बनेगा 100 बेड का पैलिएटिव केयर यूनिट

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गंभीर मरीजों की सहूलियत के लिए लगभग 100 बेड का पैलिएटिव केयर यूनिट विकसित किया जा रहा है।

इस महात्वाकांक्षी परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 112 करोड़ रुपये की भारी राशि स्वीकृत की है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

हर स्तर पर सुदृढ़ हो रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं

मंत्री निशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग राज्य की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का फोकस सिर्फ कैंसर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के हर मोर्चे पर है।

उन्होंने कहा कि रेफरल सिस्टम, सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं, ट्रामा सेंटर और पीपी (पब्लिक पार्टनरशिप) मोड—इन सभी क्षेत्रों में जो भी जनता के लिए बेहतर से बेहतर हो सकता है, विभाग उसे धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।

मौके पर सचिव, प्राचार्य डा. कुमारी विभाग, अधीक्षक डा. महेश प्रसाद के साथ ही अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक मौजूद रहें।