Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raju Singh Minister: पहली बार लोजपा के टिकट पर बने विधायक, अब BJP ने बनाया मंत्री; यहां जानें कौन हैं राजू सिंह

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:45 PM (GMT+05:30)

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले को नीतीश मंत्रिमंडल में दूसरा मंत्री मिला है। साहेबगंज से भाजपा विधायक डॉ. राजू सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। डॉ. ...और पढ़ें

    राजू सिंह को बनाया गया मंत्री। फाइल फ़ोटो
    राजू सिंह को बनाया गया मंत्री। फाइल फ़ोटो

    HighLights

    1. भाजपा के साथ जदयू से भी जुड़े रहे राजू सिंह
    2. 2005 से लगातार लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नीतीश मंत्रिमंडल में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व बढ़ गया है। अब यहां से दो मंत्री हो गए। साहेबगंज से भाजपा विधायक डॉ. राजू सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

    कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता मंत्री पहले से मंत्री हैं। डॉ. राजू सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने से वैशाली लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा को भी प्रतिनिधत्व मिला है।

    बिहार विधानसभा के इस साल होने वाले चुनाव में यह महत्वपूर्ण फैक्टर होगा। यह इसलिए भी कि राजू सिंह चार दलों से अपनी राजनीतिक पारी खेल चुके हैं।

    वर्ष 2005 से वह लगातार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से वह चार बार विजयी रहे। वर्ष 2005 के फरवरी में वह लोजपा से चुनाव लड़े और पहली बार विधायक बने। उसी साल, अक्टूबर में फिर हुए चुनाव में वह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने।

    2015 में चुनाव हार गए थे राजू

    वर्ष 2010 में भी वह जदयू से ही विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2015 में चुनाव हार गए। पूर्व मंत्री और राजद उम्मीदवार रामविचार राय ने उन्हें हराया था।

    इसके बाद राजू सिंह जदयू को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2020 में साहेबगंज सीट वीआइपी के खाते में जाने से वह इस दल के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी हुए।

    बाद में वीआइपी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पश्चिम क्षेत्र में भाजपा का दबंग चेहरा माना जाता है।

    वर्ष 1970 में जन्मे डॉ. राजू सिंह का दवाई का कारोबार भी है। यह कारोबार रूस में भी है।

    राजू कुमार सिंह के पास एम-टेक के साथ पीएचडी की डिग्री है। उनकी पत्नी वर्ष 2009 में एमएलसी का चुनाव जीत चुकी हैं।

    मंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजू ने दी प्रतिक्रिया

    • राजू सिंह ने मंत्री बनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्रीय जनता को बेहद खुशी हो रही होगी। क्षेत्र की जनता आज खुद को जरूर गौरवान्वित महसूस कर रही होगी। 
    • जनता यह कह रही होगी कि हमारा विधायक मंत्री बना है। सभी को खुशी है और मुझे भी अंदर से बहुत खुशी है लेकिन इसी के साथ जवाबदेही की भी चिंता सता रही है।
    • इसके साथ राजू ने आगामी चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम पहले से ही बोल रहे हैं कि इस बार NDA 200 पार होगी और विपक्ष 40 से नीचे ही रहेगा।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    खबरें और भी