Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद शर्मा की हत्या में ओंकार सिंह पर केस, बाबुल चौधरी ने ली जिम्मेदारी

    By sanjiv kumarEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 03:38 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर हत्याकांड के शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ओंकार सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। एस ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में शामिल शूटर गोविंद शर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी के बयान पर नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसमें हिस्ट्रीशीटर ओंकार सिंह समेत अन्य को आरोपित किया गया है।

    मामले में विशेष टीम ने दो संदिग्धों को उठाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सोमवार को शहर के एक बड़े वाहन एजेंसी मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसकी संलिप्तता की बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

    दूसरी ओर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसटीएफ और एसआईटी की टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। विदित हो कि हत्या के दूसरे दिन बाबुल चौधरी ने लिया हत्या की जिम्मेदारी लिया था। उसका ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

    ऑडियो में बोल रहा, गोविंद को हम ही मारे है, वो हमको मारना चाह रहा था, इसलिए मारे। ऑडियो पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

    बता दें कि रविवार की रात करीब 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी अमर सिनेमा रोड में आइकन टावर अपार्टमेट परिसर में बदमाशों ने गोलियों से गोविंद को भून दिया गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

    खबरें और भी

    ऑडियो में बाबुल चौधरी बोल रहा उसके कारण हम पर भी मामला दर्ज किया गया। लेकिन इन दिनों वह उसका ही सेटिंग करने में लगा था। बाबुल ने ऑडियो में कहा कि हमारी हत्या की प्लानिंग की जा रही थी। इसलिए उसको हमने मार दिया। गोविंद की हत्या की जिम्मेवारी कबूल किया है। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर जल्द गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

    • शहर के एक बड़े वाहन एजेंसी के मालिक को भी उठाया गया है, हत्या में संलिप्तता की बिंदु पर चल रही जांच
    • एसटीएफ और एसआईटी की टीम संदिग्धों से कर रही पूछताछ
    • एक दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो हुआ था प्रसारित, उसमें बाबुल चौधरी ने हत्या की ली थी जिम्मेदारी