Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में गैस कटर से काटा HDFC एटीएम, 3.77 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर

    By Sanjiv KumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:44 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के गोबरसही डुमरी इलाके में चोरों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 3 लाख 77 हजार 700 रुपये चुरा लिए। पुलिस और एफएसएल टीम जांच म ...और पढ़ें

    बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में एचडीएफसी एटीएम से 3.77 लाख की चोरी।

    2. बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा।

    3. सीसीटीवी पर स्प्रे कर पहचान छिपाने का प्रयास किया।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur HDFC ATM Theft: मुजफ्फरपुर में चोरों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए एचडीएफसी बैंक के एक एटीएम को निशाना बनाया।

    सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी इलाके में बदमाश गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे 3 लाख 77 हजार 700 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने एटीएम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

    गैस कटर से काटी मशीन

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर कैश बॉक्स तक पहुंच बनाई। इसके बाद मशीन में रखी पूरी नकदी निकालकर फरार हो गए।

    घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस का मानना है कि वारदात में पेशेवर गिरोह का हाथ हो सकता है।

    सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रे

    बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर केमिकल स्प्रे कर दिया, जिससे फुटेज स्पष्ट नहीं मिल सके। हालांकि पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    जांच के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है।

    एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने एटीएम कक्ष और आसपास के इलाके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

    फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।

    गिरफ्तारी की कवायद

    सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर नकदी चोरी की है। उन्होंने कहा कि एटीएम के कैमरे पर स्प्रे किया गया था, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।