Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur Hospital Fire Live: प्रसाद अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों ने किया हंगामा, भागे- भागे पहुंचे अधिकारी

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 03:12 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में भीषण आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में सरकार ने जां ...और पढ़ें

    अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर  (जागरण फोटो)

    अस्पताल के आईसीयू की तस्वीर (जागरण फोटो)

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hospital Fire Live: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।