Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '25 लोग मरे हैं...', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के दावों से मचा हड़कंप

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:03 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि 25 से अधिक मरीजों की जान गई ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगी।

    2. प्रत्यक्षदर्शियों ने 25 से अधिक मौतों का दावा किया।

    3. अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और स्टाफ के भागने का आरोप।

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी, जिसके बाद पूरे भवन में घना धुआं फैल गया और भारी अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

    वहीं इस हादसे के समय अस्पताल में मौजूद एक युवक जिसने कई मरीजों को बाहर निकाला उसने बताया कि अस्पताल की लिफ्ट पहले ही बंद थी। उसने ताला तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। उसने बताया कि अस्पताल के कमरे का गेट तोड़कर उसने हवा आने के लिए रास्ता बनाया। 

    WhatsApp Image 2026-06-04 at 6.24.36 AM

    वहीं इस हादसे में मारे गए मरीजों के परिजनों ने बताया कि उनके परिजन के शव को गायब कर दिया गया है। उनके शव के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने परिजन को 31 मई की रात में भर्ती कराया था। 

    25 से ज्यादा लोगों की मौत

    वहीं अस्पताल में मौजूद एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैनेजमेंट की गलती के कारण आग लगी है। आईसीयू में हमेशा एसी चलते रहता है और एसी को हमेशा मैनेज करना पड़ता है।

    WhatsApp Image 2026-06-04 at 5.37.54 AM

    साथ ही उसने ये तक दावा किया कि आईसीयू में लगभग में 25 से ज्यादा मरीज थे और सभी की मौत हो गई। साथ ही उसने दावा किया सभी शव को निकालकर पहले ही गायब कर दिया गया है। 

    अस्पताल के सारे स्टाफ भाग रहे थे

    वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 3 बजे हल्ला होने की आग लग गई आग गई। जिसके बाद वो भागते भागते आईसीयू में पहुंचा। जहां उसने देखा कि अस्पताल के सारे भाग रहे हैं और मरीज खुद से ही बाहर निकल रहे हैं।

    खबरें और भी

    muzaffarpur hospital fire

    अस्पताल का कोई भी स्टाफ उनकी मदद नहीं कर रहा है। आग के धुआं इतना था कि हमलोग अंदर नहीं जा सकते थे।

    यह भी पढ़ें- बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे