मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, गंभीर हालत में भर्ती
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। महिला का चेहरा, सीना और पेट बुरी तरह झुलस गया है और वह गं ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
पति ने मामूली घरेलू विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंका।
महिला का चेहरा, सीना और पेट गंभीर रूप से झुलसा।
आरोपी पति हिरासत में, पुलिस कर रही है जांच।
संवाद सहयोगी, मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) । बिहार के मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में घरेलू जीवन का एक सामान्य दिन भयानक हादसे में बदल गया, जब पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया!
महिला का चेहरा, सीना और पेट झुलस गया और वह गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजाधीन है। पुलिस ने मामले के बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर गंभीर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के बखरी में महिला के ऊपर उसके पति के तेजाब फेंकने से महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसने हत्या करने की नीयत से तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
पीड़िता को उसकी बेटी ने चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोतीपुर थाने की पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल लिया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अल सुबह घरेलू विवाद हुआ था। आरोपित ने गाली-गलौच और मारपीट की थी। इसी बीच चेहरे पर तेज़ाब छिड़क कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
- घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम
- पीड़िता को उसकी बेटी ने एसकेएमसीएच में कराया भर्ती
- महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलसा
- महिला ने मोतीपुर थाने में पति पर प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन