मुजफ्फरपुर में खनन माफिया पर चला प्रशासन का डंडा, बिना लाइसेंस मिट्टी खुदाई करते पकड़े गए वाहन
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिसमें 14191 घन फु ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
कुढ़नी में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई।
एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर जब्त, मिट्टी उत्खनन रोका।
बिना लाइसेंस 14191 घन फुट मिट्टी खोदी गई।
संवाद सहयोगी, कुढ़नी। जिला खनन कार्यालय,मुजफ्फरपुर के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कुढ़नी थाना क्षेत्र में बिते 21 अप्रैल 2026 को की गई, जिसकी पुष्टि खनन विभाग द्वारा जारी पत्र में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,खनन एवं परिवहन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व दिशा स्थित खेत में जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था।
मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। वही
14191 घन फुट मिट्टी का अवैध उत्खनन
बताया गया कि जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुढ़नी थाना लाया गया है। जांच के दौरान स्थल का भू-निर्देशांक लेकर मापी की गई, जिसमें करीब 63 फीट लंबाई, 51 फीट चौड़ाई और 4 फीट 3 इंच गहराई तक मिट्टी के ताजा खनन की पुष्टि हुई।
अनुमानित रूप से करीब 14191 घन फुट मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया था।खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उक्त स्थल पर मिट्टी खनन के लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति या लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इससे यह साफ होता है कि बिना अनुमति के व्यावसायिक उद्देश्य से मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था।
खबरें और भी
इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।