Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में ज्वेलर्स कारोबारी से तीन लाख के गहनों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 24 May 2026 12:42 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पारसनाथ ज्वेलर्स के मालिक धीरज कुमार से तीन लाख रुपये के आभूषण लूट लिए गए। दुकान बंद कर घर लौटते समय बाइ ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में लूट। सांकेतिक फोटो

    मुजफ्फरपुर में लूट। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में ज्वेलर्स से तीन लाख के आभूषण लूटे।

    2. दुकान बंद कर लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पानापुर करियात थाना क्षेत्र में बेलगाम बदमाशों ने तीन लाख से आभूषण की लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके और विशेषकर स्थानीय व्यवसायी वर्ग में भय और दहशत है।

    बताया गया कि शेरूकाही बाजार स्थित पारसनाथ ज्वेलर्स के संचालक धीरज कुमार दुकान बंद कर हरिदासपुर स्कूल रोड से होते हुए घर मनपुरा गांव की ओर लौट रहे थे। दुकान बंद करने के दौरान दो बाइक सवार बदमाश दुकान के ईद गिर्द मंडराते दिखे थे।

    दुकानदार के निकलते ही दोनों पीछे लग गए। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात साथी और बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से तेजी से फरार हो गए।

    जांच में जुटी पुलिस 

    लूट की सूचना मिलते ही पानापुर करियात थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ पश्चिमी-वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है।

    बदमाशों को चिह्नित करने के लिए घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीआरयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

    इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और लुटेरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी