विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 को तोड़ने की तैयारी पूरी, छठ के बाद रेलवे लेगा बड़ा ब्लॉक

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:36 AM (IST)

Muzaffarpur Junction Platform 1 Redevelopment: मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के आधुनिकीकरण के लिए तोड़फोड़ की तैयारी पूरी हो गई है, जिसे छठ महापर्व के बाद शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को रेल भूमि विकास प्राधिकरण और वरिष्ठ रेल अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होगी।

 शुक्रवार को रेल भूमि विकास प्राधिकरण और वरिष्ठ रेल अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होगी।

HighLights

  1. प्लेटफॉर्म नंबर-1 की तोड़फोड़ की तैयारी पूरी।

  2. छठ महापर्व के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य।

  3. RLDA और रेल अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। RLDA Railway Officers Meeting Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जंक्शन के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास कार्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर प्रस्तावित निर्माण कार्य के तहत तोड़फोड़ की पूरी तैयारी कर ली गई है। हालांकि, यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए छठ महापर्व के ठीक बाद इस संबंध में रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) और वरिष्ठ रेल अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है।

सीटीबी निरीक्षण के दौरान आया प्रस्ताव

गुरुवार को 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (PCMM) राजेश बंसल और समस्तीपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) सन्नी सिन्हा समेत अन्य प्रमुख अधिकारियों ने कार्यक्रम के बाद कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (CTB) का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण के वक्त प्लेटफार्म संख्या-1 पर प्रस्तावित तोड़फोड़ और आगामी निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई।

छठ की भीड़ के कारण फैसला टला

रेल अधिकारियों के मुताबिक, आगामी छठ महापर्व को देखते हुए इन दिनों जंक्शन पर यात्रियों का भारी दबाव और आवाजाही बनी हुई है।

इसे ध्यान में रखते हुए फिलहाल प्लेटफार्म संख्या-1 पर ब्लॉक लेकर तोड़फोड़ का काम शुरू करने के निर्णय को स्थगित रखा गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्व का हुजूम छंटने के बाद ही विधिवत ब्लॉक लेकर इस कार्य को जमीन पर उतारा जाएगा।

उच्चाधिकारियों को दी जाएगी रिपोर्ट

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से पहुंचे पीसीएमएम राजेश बंसल ने जंक्शन पर चल रही व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली है। वह इस संबंध में रेलवे के अन्य उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएंगे।

इसी कड़ी में शुक्रवार को आरएलडीए और स्थानीय रेल अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक में प्लेटफार्म के किन हिस्सों को तोड़ा जाना है और निर्माण की अगली रणनीति क्या होगी, इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बदलेेगी व्यवस्था, प्लेटफार्म एक के 3 हॉल में यात्रियों के ठहरने की होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जंक्शन से आने जाने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट, सप्तक्रांति और बिहार संपर्क क्रांति का बदला रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।