विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक, नीचे जुटी हजारों की भीड़; उतारने का प्रयास जारी 

By Keshav PandayEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Mon, 21 Sep 2026 09:36 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक हाई टेंशन मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग से नाराज युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ा।

  2. डायल 112 टीम युवक को नीचे उतारने में असफल रही।

  3. बड़ा हादसा टालने के लिए क्षेत्र की बिजली काटी गई।

इमरान, मुशहरी/केशव। मुशहरी थाना क्षेत्र के मुशहरी उर्फ राधा नगर गांव के वार्ड संख्या 2 में सोमवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। युवक ने चेतावनी दी कि अगर उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया गया तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा।

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने युवक को समझा कर सुरक्षित नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर रहा। युवक बार-बार प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक के स्वजन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा।

उसके बाद मुशहरी थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचकर युवक को समझने का प्रयास किया। युवक की पहचान राजवाड़ा भगवान गांव निवासी लालू राम के पुत्र रिकी कुमार के रूप में हुई है।

मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए स्थानीय लोगों का ताता लगा रहा है।

इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है। युवक प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है। युवक को समझा बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़: वेतन वृद्धि और बहाली की मांग को लेकर पूर्व चालक राजू सैनी फिर टावर पर चढ़ा