Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्यार, मुजफ्फरपुर आते ही इनकार, शादी से पहले मां बनी प्रेमिका   

    By Sanjiv Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 17 May 2026 10:32 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में एक युवती शादी से पहले मां बन गई, जिसके बाद उसका प्रेमी शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मा ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। हथौड़ी थाना क्षेत्र में शादी से पहले एक युवती मां बन गई। उसका प्रेमी शादी करने के वादे से मुकर रहा है।

    मामले में हथौड़ी थाने में प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में पीड़िता डीआइजी से भी गुहार लगाई थी।

    आवेदन में युवती ने कहा कि युवक ने उसे प्रेम संबंध में शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

    जब वह मां बन गई तो प्रेमी ने उसे अपनाने से इनकार कर रहा। बेबस पीड़िता एक महीने के मासूम को गोद में लेकर पुलिस पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।

    मामले में एसडीपीओ पूर्वी वन अलय वत्स ने कहा कि हथौड़ी थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में यह बात प्रकाश में आई हैं कि हथौड़ी इलाके के युवक के साथ महिला का 2024 से प्रेम संबंध था। दोनों प्रेम विवाह कर एक साथ दिल्ली में रहते थे।

    पीड़िता एक माह के बच्चे की मां है। कांड अनुसंधान अंतर्गत हैं। प्राप्त आवेदनों में उल्लेखित वर्णित तथ्यों सहित अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।

    एसडीपीओ पूर्वी वन ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, और ऐसा करने वालो की सूचना पुलिस को अविलंब दें। पीड़ित युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई।

    इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। वहां उसने शादी का वादा किया और कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

    जब वह गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उसे यह कहकर गांव भेज दिया कि बच्चे के जन्म के बाद वे धूमधाम से शादी करेंगे। प्रेमी के झांसे में युवती गांव आ गई।

    करीब एक महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जब आरोपित प्रेमी गांव लौटा तो पीड़िता उसके घर पहुंची। उसने शादी करने की मिन्नतें कीं, लेकिन युवक ने इनकार कर दिया।