Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति के साथ लग्न मुहूर्त शुरू! फरवरी से जुलाई तक 30 शुभ तिथियां, नवंबर में फिर शुरूआत

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 03:34 AM (IST)

    मकर संक्रांति के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। मुजफ्फरपुर में विवाह के लिए 2 फरवरी से शहनाई बजेगी, जिसमें 4 फरवरी से 14 मार्च तक 30 शुभ मुहूर्त ...और पढ़ें

    चार फरवरी से बजेगी शहनाई। फोटो जागरण

    चार फरवरी से बजेगी शहनाई। फोटो जागरण

    HighLights

    1. फरवरी से जुलाई तक 30 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध।

    2. 15 मार्च से खरमास के कारण मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।

    3. 11 जुलाई के बाद नवंबर तक विवाह के लिए इंतजार।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मकर संक्रांति का पर्व के साथ शुभ कार्य शुरू हो गए। लेकिन शादी-विवाह का लग्न दो फरवरी से शुरू हो जाएगा। चार फरवरी से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।

    4 फरवरी से 14 मार्च तक 30 लग्न मुहूर्त हैं। 11 जुलाई के बाद वैवाहिक लग्न मुहूर्त नहीं है। फिर 19 नवंबर तक तक इंतजार करना होगा। 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ हो जाएगा, जो 10 दिसंबर 2026 तक रहेगी।

    पंडित प्रभात मिश्र, आचार्य पंडित दिलीप मिश्र और पंडित शंकर ओझा ने बताया कि 15 मार्च से मीन राशि में सूर्य प्रवेश कर जाएंगे, उसके बाद खरमास आरंभ हो जाएगा। इस कारण मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। फिर 20 अप्रैल से लग्न प्रारंभ होगा, जो 11 जुलाई तक चलेगा।

    किस माह में किस तारीख को शुभ लग्न मुहूर्त

    फरवरी: 4, 5, 3, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25,26
    मार्च: 2, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14
    अप्रैल: 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30
    मई: 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14
    जून: 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
    जुलाई: 2, 6, 7, 8, 11
    नवंबर: 20, 24, 25, 26, 27, 30
    दिसंबर: 1, 2, 3, 4, 9, 10