विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 28 जिलों में 85% से कम मिड डे मील का संचालन, डीपीओ और डीपीएम से स्पष्टीकरण

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:33 PM (IST)

MDM Directorate Action: शिक्षा विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 28 जिलों में मध्याह्न भोजन योजना के लचर संचालन पर ...और पढ़ें

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर समेत 28 जिलों में लचर व्यवस्था सामने आई है!

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर समेत 28 जिलों में लचर व्यवस्था सामने आई है!

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर समेत 28 जिलों में मिड डे मील संचालन लचर।

  2. शिक्षा विभाग ने डीपीओ, डीपीएम से मांगा स्पष्टीकरण।

  3. ई-शिक्षाकोष पोर्टल समीक्षा में सामने आई खामियां।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Mid Day Meal News: सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर समेत 28 जिलों में लचर व्यवस्था सामने आई है, जहां 85 प्रतिशत या इससे कम विद्यालयों में ही मध्याह्न भोजन का संचालन पाया गया है।

डीपीओ और डीपीएम पर सख्ती

मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने मुजफ्फरपुर सहित 28 जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों (डीपीएम) से स्पष्टीकरण तलब किया है।

मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को पत्र मिलने के दो दिनों के भीतर अपना जवाब उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खुलासा

निदेशालय के मुताबिक, बीते 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-शिक्षाकोष पर अपलोड आंकड़ों की समीक्षा की गई थी। इसमें कई जिलों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया।

विभाग ने सवाल उठाया है कि पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद शत-प्रतिशत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन क्यों नहीं सुनिश्चित किया जा सका।

इन जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई

समीक्षा के बाद मुजफ्फरपुर के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कुल 28 जिलों के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

विभाग ने साफ कर दिया है कि कक्षा आठ तक के सभी नामांकित और उपस्थित विद्यार्थियों को नियमित रूप से गर्म पका भोजन मिलना चाहिए।

तय लक्ष्य के विपरीत कम स्कूलों में संचालन को कार्य में लापरवाही और निदेशालय के आदेशों की सीधी अवहेलना माना गया है। 

यह भी पढ़ें- बच्चों की ‘थाली’ होगी और स्वादिष्ट: रसोइयों को मिलेगा नगद पुरस्कार, MDM में लगाएं स्वाद व सेहत का तड़का 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।