यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में 4 दरिंदों की हैवानियत, महिला को छूरा मारकर किया घायल; फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म
Muzaffarpur Crime News बिहार में मुजफ्फरपुर के एक गांव में छुरे हमला करने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ ...और पढ़ें

HighLights
- ऑटो लोन की राशि जमा करने के लिए कर्ज लेकर लौट रही थी महिला, मेडिकल जांच के साथ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज
- रास्ते में आरोपितों ने महिला को कब्जे में लेकर दिया घटना को अंजाम, आरोपितों की गिरफ्तारी को कई जगहों पर छापेमारी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर के एक गांव में छुरे हमला करने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ित महिला को हत्या की धमकी दी गई। महिला के साथ चार दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
हैवानियत की वजह से वह अचेत हो गई। इसके बाद सभी आरोपित वहां से भाग निकले। होश आने के बाद महिला ने पति को काल कर पूरी घटना की जानकारी दी। पति के कहने पर महिला सदर अस्पताल पहुंची। मामले में स्थानीय महिला थाने में प्राथमिकी कराई गई है।
महिला थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
स्थानीय महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी कर ली गई है। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उनका पति ऑटो चलाने के साथ ही गार्ड का काम करता है। उन्होंने लोन पर ऑटो ले रखा है। लोन की राशि जमा करने के लिए पैसे कम थे। इसे लेकर वह दो अप्रैल को बगल के गांव की एक महिला के घर पैसा मांगने गई थी। वहां से पैसे लेकर लौट रही थी।
खबरें और भी
इसी दौरान बगीचे में चार युवकों ने छुरा का भय दिखा कर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर छुरा से वारकर घायल कर दिया। इसके बाद चारों दरिंदो ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
एसकेएमसीएच रेफर
सदर अस्पताल में इलाज करवाने के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच में इलाज करवाने के बाद पीडि़ता ने महिला थाने पहुंचकर प्राथमिकी कराई।
महिला थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'सच में सन ऑफ मल्लाह होते मुकेश सहनी तो...', VIP प्रमुख पर भाजपा ने क्यों कसा ऐसा तंज?
पारस को हाजीपुर सीट का मलाल, फिर भी भतीजे चिराग पासवान के लिए करेंगे प्रचार