विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के MIT में मारपीट मामले की सुनवाई, बुआ और भाभी को साथ लेकर पहुंचे छात्र

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:33 PM (IST)

Ragging Action Bihar: मुजफ्फरपुर एमआईटी में छात्रों के बीच हुई मारपीट की सुनवाई में अनुशासन समिति ने कई छात्रों को ...और पढ़ें

कुछ छात्र तो ऐसे थे जो बिना किसी अभिभावक के ही सीधे सुनवाई में पहुंच गए।

कुछ छात्र तो ऐसे थे जो बिना किसी अभिभावक के ही सीधे सुनवाई में पहुंच गए।

HighLights

  1. छात्र अभिभावक के बजाय रिश्तेदारों संग सुनवाई में पहुंचे।

  2. समिति ने छात्रों को अभिभावक संग आने का अंतिम मौका दिया।

  3. रैगिंग के आरोपी छात्र का निष्कासन लगभग तय।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur MIT Students Clash: मुजफ्फरपुर के एमआईटी में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामलों को लेकर बुधवार को अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान सुनवाई में कई हैरान करने वाले वाकया सामने आए, जब आरोपी छात्र अपने माता-पिता के बजाय दूर की फुआ, भाभी और दीदी को साथ लेकर उपस्थित हो गए। कुछ छात्र तो ऐसे थे जो बिना किसी अभिभावक के ही सीधे सुनवाई में पहुंच गए।

समिति की आपत्ति

मारपीट के एक गंभीर मामले का मुख्य आरोपित अकेला ही अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित हुआ, जिस पर समिति के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।

बैठक के दौरान कई छात्र खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए समिति के सामने खुद को बचाने की गुहार लगाते नजर आए। मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं को लेकर संस्थान द्वारा करीब तीन दर्जन से अधिक छात्रों को नोटिस जारी किया गया था।

मिला एक और मौका

नोटिस के बावजूद सुनवाई में केवल चार छात्र ही अपने वैध अभिभावक के साथ समिति के समक्ष उपस्थित हुए, जबकि छह प्रमुख आरोपी छात्रों के साथ कोई भी अभिभावक नहीं पहुंचा।

इस लापरवाही को देखते हुए अनुशासन समिति ने सभी आरोपित छात्रों को राहत देते हुए एक और अंतिम मौका देने का निर्णय किया है।

अब दीपावली और छठ की छुट्टियों के बाद एक बार फिर अनुशासन समिति की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से अपने अभिभावक के साथ ही उपस्थित होना होगा। संस्थान में यह अनुशासन समिति की बैठक लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

पुराना इतिहास

मारपीट के एक मामले में शामिल सिविल ब्रांच के एक छात्र पर पहले से ही संस्थान की अनुशासन समिति की ओर से एक ब्लैक डॉट और 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया जा चुका है।

हैरान करने वाली बात यह है कि वही छात्र एक बार फिर नए मारपीट मामले का मुख्य आरोपित पाया गया है। वर्ष 2024 में भी इसी छात्र पर कॉलेज परिसर में छात्र की पिटाई करने को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

बढ़ सकता है दंड

पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए अब इस छात्र को एक और नया ब्लैक डॉट मिलने के साथ-साथ 50 हजार रुपये तक का भारी आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।

उसने वर्ष 2024 में भी एक छात्र की पिटाई की थी और इस बार उसके साथ दो अन्य छात्रों पर भी सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। संस्थान ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

अर्द्धनग्न घूमने वाला छात्र

छात्रावास के अंदर अर्द्धनग्न अवस्था में घूमने वाला एक छात्र मारपीट की दूसरी घटना का मुख्य आरोपित निकला है। उसने 23 अक्टूबर को संस्थान के बाहर एक चाय की दुकान पर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसकी जानकारी अनुशासन समिति के सदस्यों को बुधवार को जाकर मिली।

साथी छात्रों की ओर से यह भी शिकायत की गई कि इसी छात्र ने 23 अक्टूबर को दिन में चाय की दुकान पर मारपीट करने के अलावा छात्रावास में फार्मेसी के एक छात्र को भी बुरी तरह मारा था।

हो सकता है निष्कासन

इस छात्र पर विशेष रूप से जूनियर छात्रों को लगातार प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप है। वह जूनियर छात्रों को पकड़कर जबरन सीनियर छात्रों के समक्ष रैगिंग के लिए ले जाता था। इन तमाम गंभीर शिकायतों और हरकतों को देखते हुए इस आरोपित छात्र का संस्थान से सीधा निष्कासन होना अब लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एमआइटी की तीन शाखाओं के एनबीए मूल्यांकन को लेकर मॉक विजिट, विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।