Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘उगते सूरज’ के रंग में चमकेंगे मुजफ्फरपुर के 17 माडल स्कूल, नीट-जेईई की तैयारी से बदलेगी तस्वीर

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के 17 मॉडल स्कूलों को 'उगते सूरज' रंग में रंगा गया है और 19 जुलाई को इनका उद्घाटन होगा। इन स्कूलों में नियमित पढ़ाई के साथ नीट और जेईई जैसी ...और पढ़ें

    जिला स्कूल हुआ माडल,रंग रोगन का चल रहा है काम। जागरण

    जिला स्कूल हुआ माडल,रंग रोगन का चल रहा है काम। जागरण

    HighLights

    1. 17 मॉडल स्कूल 'उगते सूरज' रंग में रंगे गए।

    2. नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी।

    3. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालन समिति निगरानी करेगी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । जिले के माडल स्कूल अब नए स्वरूप में दिखाई देंगे। जिला स्कूल समेत 17 माडल स्कूलों की इमारतों को 'उगते सूरज' रंग और कथई बार्डर से सजाया गया है।

    राज्य सरकार की योजना के तहत सभी माडल स्कूलों को एक समान पहचान देने के लिए यह बदलाव किया गया है। माडल स्कूलों का संचालन जिला पदाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से होगा।

    समिति में प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे, जो हर सप्ताह स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वहीं नियमित पढ़ाई के साथ बिहार बोर्ड के माध्यम से नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

    19 जुलाई को राज्यभर के माडल स्कूलों का एक साथ उद्घाटन होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने प्रधानाध्यापक को उदघाटन के लिए तैयार रहने को कहा है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि माडल स्कूलों के विद्यार्थियों की ड्रेस भी एक जैसी होगी। उल्लेखनीय है कि जिला स्कूल की इमारत पहले लाल रंग की थी, जिसे दो वर्ष पहले क्रीम रंग में रंगा गया था और अब इसे नए रंग केसरियां से भवन को रंगा जा रहा है। वहीं मुखर्जी सेमिनरी भी इसी रंग में रंगा रहा है।

    शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण

    माडल स्कूलों में पढ़ाई की नई व्यवस्था लागू करने के लिए गुरुवार को तुर्की शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को लेसन प्लान आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने की जानकारी दी गई।

    • सजी जिला स्कूल समेत 17 माडल स्कूलों की इमारतें
    • 19 को उदघाटन होने की संभावना, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की कराई जाएगी तैयारी
    • - माडल स्कूल के संचालन के लिए बनेगी कमेटी
    • - स्कूल में बच्चों की एक जैसी ड्रेस और बदली पढ़ाई व्यवस्था

    खबरें और भी