यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुजफ्फरपुर नेटवर्किंग कंपनी यौन शोषण केस: पुलिस ने तीन पीड़िताओं का बयान किया दर्ज, एक युवती को मिल रही धमकी
Muzaffarpur Crime News नेटवर्किंग कंपनी यौन शोषण मामले में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। शनिवार की देर रात तक किसी ...और पढ़ें

HighLights
- कंपनी के एमडी समेत अन्य आरोपित अभी भी फरार
- पुलिस अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है
- पीड़िता को धमकी देने की भी सामने आई बात
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। डीबीआर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी की कर्मचारी रही तीन युवतियों का शनिवार को पुलिस ने बयान रिकॉर्ड किया। इन युवतियों ने बताया कि सारण की पीड़ित युवती अक्सर हाजीपुर आती-जाती थी।
तिलक कुमार सिंह ने उसे शादी का झांसा दिया था। बाद में आनाकानी करने पर विवाद में उसके साथ मारपीट करता था। नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि तीनों युवतियों का पुलिस ने बयान रिकॉर्ड कर लिया है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में छापेमारी
यह भी पढ़ें -
मुजफ्फरपुर यौन शोषण केस: पीड़िता का आरोप, तीन-तीन बार कराया था गर्भपात; नकली शादी भी की