Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुजफ्फरपुर के न्यू फोरलेन पर बाइक चालक के साथ हुई खतरनाक घटना, 3 बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद...

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 02:29 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। घायल युवक मटन खरीदकर लौट रहा था। ...और पढ़ें

    बाइक सवार बदमाशों ने न्यू फोरलेन पर गोली मारकर युवक की बाइक लूटी
    बाइक सवार बदमाशों ने न्यू फोरलेन पर गोली मारकर युवक की बाइक लूटी

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में बाइक लूट, युवक घायल
    2. विरोध करने पर युवक को मारी गोली
    3. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के न्यू फोरलेन स्थित मादापुर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। विरोध करने पर गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। वह मटन खरीदकर लौट रहा था। युवक को गोली मारने के बाद बदमाश खुद की बाइक छोड़कर लूटी गई बाइक लेकर भाग निकले।

    सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने छानबीन की। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान गांव के ही विकास कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने करजा व सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मादापुर के समीप बाइक लूट की घटना हुई है। गोली हाथ में लगी है।

    जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि पकड़ी बाजार से मटन खरीदकर विकास शनिवार की रात मादापुर स्थित गांव लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर उसे ओवरटेक कर रोका।

    अभद्र व्यवहार कर लूटपाट की कोशिश की। विरोध पर बदमाशों ने विकास को गोली मार दी। गोली उसके दाए हाथ में लगी है। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने खुद की बाइक छोड़ उसकी बाइक लूटकर भाग निकले।

    खबरें और भी

    दो थानों के सीमावर्ती इलाके में हुई घटना:

    शोरगुल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। दो थानों के सीमावर्ती इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है। सीमा विवाद में पुलिसकर्मी उलझ गए। अंत में सदर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया। सदर अस्पताल से विकास को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

    घायल विकास ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। बाइक की चाभी निकाली। हाथापाई की। स्थानीय लोगों को रास्ते से आता-जाता देख बदमाश ने गोली मार दिया।

    चो री की बाइक से लूट को दिया अंजाम:

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बदमाश की छोड़ी गई बाइक चोरी का पता चला है। परिवहन विभाग से संपर्क कर डिटेल निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आशंका जताई जा रही कि चोरी की बाइक होने के कारण ही बदमाश उसे छोड़ गए है।