Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: 'मैं मायके जा रही हूं, तुम्हें जान से मरवा दूंगी', फिर पति की हो गई हत्या; इलाके में सनसनी

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 03:49 PM (GMT+05:30)

    Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद ...और पढ़ें

    धमकी देते हुए पत्नी ने कहा कि मैं नैहर जा रही हूं, तुम्हें जान से मरवा दूंगी
    धमकी देते हुए पत्नी ने कहा कि मैं नैहर जा रही हूं, तुम्हें जान से मरवा दूंगी

    HighLights

    1. अहियापुर के चंदवारा में पीट-पीटकर युवक की हत्या में ससुरालवालों पर कराई गई प्राथमिकी
    2. ससुराल पक्ष के पांच लोगों को किया गया नामजद, गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में बुधवार को शिवचंद्र सहनी नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है। इसमें मृत युवक के भाई शिवनाथ सहनी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया है।

    अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में औराई के बेचन सहनी, राजू सहनी, दरभंगा के कलिया देवी, शिवदुलारी देवी और भगवती देवी को नामजद किया गया है। ये सभी मृत युवक के सुसराल पक्ष के लोग है। इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

    प्राथमिकी में शिवनाथ सहनी ने कहा कि बुधवार की शाम उनके भाई शिवचंद्र अपने घर पर थे। तभी ससुराल पक्ष के लोग वहां आए और गाली देते हुए घर से खींचकर बाहर लाए।

    पत्नी पहले ही चली गई थी मायके

    इसके बाद दरवाजे पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शोरगुल पर बचाने के लिए उनकी भाभो आई तो आरोपितों ने धक्का देकर गिरा दिया। आगे कहा कि उनके भाई शिवचंद्र का पूर्व में पत्नी सोनी देवी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके चली गई थी।

    पत्नी ने मायके जाते वक्त पति को दी थी धमकी

    जाने के दौरान सोनी देवी ने कहा कि मैं मायके जा रही हूं। तुम्हें जान से मरवा दूंगी। इसके बाद वह मायके चली गई। फिर पति को मरवा दी। आरोपितों पर गला दबाकर मारने का भी आरोप लगा है। विदित हो कि बुधवार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल शिवचंद्र को एसकेएमसीएच ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Darbhanga News: दरभंगा के लालबाग मोहल्ला में बवाल, प्रसाद लेने गए 3 युवकों पर तलवार से हमला, 1 की मौत

    Gaya News: गया में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार; इलाके में सनसनी