विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Loan की EMI से बचने के लिए शख्स ने निकाली गजब तरकीब, मगर पुलिस ने पकड़ ली चालाकी; जब्त हो गई गाड़ी

Published: Tue, 17 Jun 2025 02:11 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में लोन की किस्त से बचने के लिए एक वाहन चालक ने पूर्णिया के वाहन मालिक के कार का ...और पढ़ें

लोन की किस्त से बचने के लिए पूर्णिया का नंबर प्लेट लगाने में कार जब्त, दो गिरफ्तार
लोन की किस्त से बचने के लिए पूर्णिया का नंबर प्लेट लगाने में कार जब्त, दो गिरफ्तार

HighLights

  1. लोन से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट
  2. पटना में चालान कटने से खुला मामला
  3. दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोन की किस्त बकाया होने की वजह से एक वाहन वाले ने 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया जिले के एक वाहन मालिक के कार का नंबर प्लेट अपनी कार में लगा लिया। इसके बाद वह धड़ल्ले से गाड़ी को कहीं भी आसानी से ले जाने लगा।

बीते महीने पटना में उक्त नंबर का एक हजार रुपये का चालान कटा तो पूर्णिया के वाहन मालिक सकते में आ गए, जबकि उनकी कार कई महीनों से पटना गई ही नहीं थी। इसकी शिकायत उन्होंने डीटीओ से की।

इस कड़ी में सदर थाने की पुलिस के द्वारा वाहन जांच में खबड़ा-फरदो पुल के समीप से फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार को जब्त किया गया। उस पर सवार दो युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पूछताछ में दोनों की पहचान वैशाली के सेंधवारी के गौतम कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उक्त कार उनकी है।

पूछताछ में कहा कि लोन की किश्त से बचने के लिए यह जुगाड़ लगाया था। दो माह से पूर्णिया के मदनीश कुमार यादव के कार का नंबर अपनी गाड़ी में लगाकर चल रहे थे। सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

कार का सत्यापन में पकड़ में आया मामला:

वाहन जांच के दौरान गाड़ी का नंबर की जांच में आरोपितों ने बताया कि कार उनके रिश्तेदार के नाम पर है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो उक्त गाड़ी पूर्णिया का पता चला। सख्ती से पूछताछ पर आरोपित ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने की बात स्वीकार की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।