Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Ambani: बिहार से आया नोटिस देख अफसरों ने तुरंत चालू कराया सिम कार्ड, मुकेश अंबानी से जुड़ी कंपनी का मामला

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 08:38 AM (IST)

    Mukesh Ambani बिहार के मुजफ्फरपुर के जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से मुकेश अंबानी को नोटिस भेजने के बाद रिलायंस कंपनी हरकत में आ गई है। कंपनी ने नोटिस का ...और पढ़ें

    रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (जागरण फोटो)
    रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी को नोटिस के आदेश के बाद अधिकारियों ने चालू कराया सिम
    2. जूरन छपरा के विवेक कुमार ने दाखिल किया था परिवाद
    3. आइडिया से पोर्ट कराए सिम को जियो ने कर दिया था अचानक बंद

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा रोड नंबर-पांच के विवेक कुमार का आइडिया से जियो में पोर्ट कराए सिम को अचानक बंद करने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को हाजिर होने के नोटिस भेजने के आदेश दिया गया था।

    इसके बाद कंपनी हरकत में आई। कंपनी के अधिकारी गुरुवार को अचानक विवेक कुमार के घर पर पहुंचे और उनका सिम चालू करा दिया। विवेक कुमार के अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

    क्या था मामला?

    अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि पांच साल पहले विवेक कुमार ने अपने आइडिया मोबाइल नंबर को जियो में पोर्ट कराया था। उस समय उन्होंने जियो की प्राइम मेंबरशिप भी ली थी। इसकी वैधता 25 मई 2025 तक है। वे इस नंबर को नियमित रिचार्ज भी कराते थे।

    अचानक जियो ने इस नंबर को बिना कोई सूचना के बंद कर दिया। उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दाखिल किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल नंबर उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के पास है। इसके बंद होने से उन्हें आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानी हुई।

    खबरें और भी

    हर्जाना के तौर पर उन्होंने 10.30 लाख रुपये तक का दावा किया था। जिला उपभोक्ता आयोग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी व जियो की बीबीगंज स्थित शाखा के प्रबंधक को नोटिस भेजने का आदेश दिया था। दोनों को आयोग के समक्ष स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से 29 अक्टूबर को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा के लोगों ने BSNL की चांदी कर दी, 22 दिनों में जुड़ गए रिकॉर्डतोड़ ग्राहक; कई करवा रहे सिम पोर्ट

    Muzaffarpur News: मुकेश अंबानी मुजफ्फरपुर में हाजिर हों! जिला उपभोक्ता आयोग ने भेजा नोटिस; वजह भी आई सामने